प्रेमी के घर देर रात मिलने पहुंची विवाहित प्रेमिका: घरवालों ने कुल्हाड़ी से वारकर बेरहमी से कर दी युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक शादीशुदा युवती की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका के प्रेमी ने अपने ही परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में एक युवती की कुल्हाड़ी से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शाहवपुर चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका गोरखपुर की रहने वाली थी और वह शादीशुदा थी। जानकारी के मुताबिक वह सोमवार देर रात शाहवपुर चौराहे के पास स्थित एक मकान में आई थी। मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

दोनों का डेढ़ साल से प्रेम संबंध था

इस मामले में मृतका के कथित प्रेमी संदीप कुमार का कहना है कि दोनों का बीते डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। दोनों की शादी अलग-अलग जगहों पर हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद वे एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे। संदीप के अनुसार दोनों एक-दूसरे के बिना रह पाने की स्थिति में नहीं थे और अक्सर मिलते-जुलते रहते थे।

संदीप ने बताया कि वह रिलायंस कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और नौकरी के कारण अक्सर बाहर रहता था। जब भी वह घर लौटता था, वह गोरखपुर जाकर मृतका से मिलता था। संदीप का दावा है कि युवती अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थी और ससुराल में रहना नहीं चाहती थी। इसी वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी।

रात में प्रेमिका मिलने घर आई थी

संदीप के मुताबिक सोमवार रात करीब 12 बजे युवती उससे मिलने उसके घर आई थी। वे दोनों सो रहे थे। तभी रात में वह टॉयलेट के लिए बाहर गया। इसी दौरान उसके माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से उसके माता-पिता और चारों बहनें घर छोड़कर फरार हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही पुलिस संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और दोषियों का खुलासा किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000