घटना स्थल पर जांच करती पुलिस उत्तरप्रदेशमैनपुरी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत; परिजनों ने ससुराल वालो पर लगाया हत्या का आरोप By Khulasa India News Desk Last updated Feb 26, 2025 138 मैनपुरी के बेवर में ग्राम जोत निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस देर शाम तक पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। निशा देवी की शादी प्रेम कुमार उर्फ भोले निवासी ग्राम जोत, बेवर के साथ 14 वर्ष पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार निशा किसी बीमारी से ग्रस्त थी। उसका 2020 से कानपुर में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार शाम को कानपुर के एक निजी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। बुधवार सुबह मायके वाले जोत गांव में पहुंचे। मृतका के चाचा राम शंकर निवासी बमुराह, एरवा कटरा, औरैया ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। भाई अवनीश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। अपराध 138 Share