शादीशुदा युवक ने रचाई दूसरी शादी,पता चलने पर महिला ने दी तहरीर

लखनऊ। पहले से शादीशुदा शख्स ने एक महिला से शादी की। उसके बाद महिला का घर बेच सारे रूपये हड़प लिए। जिसके बाद आरोपी पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं देने लगा। तंग आकर महिला ने पति के खिलाफ रहीमाबाद थाने पर तहरीर दी है। रहीमाबाद थानाक्षेत्र की रहने वाली पूजा ने बताया कि उसका तालकटोरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत राजाजीपुरम में मकान था। आरोप है कि करीब 5 वर्ष पूर्व रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जौरिया निवासी राजमिस्त्री मुकेश उनके यहां काम करने आया था। महिला ने आरोप लगाया कि मुकेश ने झूठ बोलकर उससे शादी रचा ली। उसके बाद उसने उसका मकान बिकवा कर अपने घर लाया। जहां उसे उसके शादीशुदा होने की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने एक प्लाट खरीदा जिसका अभी 2 लाख रुपया देना बाकी है। 

महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मुकेश उससे दो वर्षों से दूरी बनाये हुए है। खाना दवा कुछ नहीं दे रहा है। उक्त चीजें मांगने पर मुकेश की पत्नी सुनीता व उसकी सास उसे मारने पीटने के साथ करंट लगाकर जान से मारने की धमकी दे रहे है। महिला ने तहरीर में बताया है कि वह करीब 4 वर्षों से पति-पत्नी के रूप में रहती चली आ रही है। एसओ रहीमाबाद अजीत कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के विषय में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई प्रकरण है तो जांचकर महिला की रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000