उत्तरप्रदेशगाजियाबाद 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग:पुलिस और दमकल की टीम ने 150 लोगों की जान बचाई, 20 अस्पताल में भर्ती कराए By Pratibha Rajdar Last updated Mar 4, 2026 357 गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मंगलवार देर रात एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिसमें करीब 45 परिवार के लोग फंस गए। आग की सूचना पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील और सीएफओ राहुल पाल मौके पर पहुंचे। अलग अलग फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। जहां दमकल की 10 गाड़ी लगीं। करीब 50 फीट की ऊंचाई से सीढी लगाकर दमकल के जवानों ने सभी 150 लोगों को बाहर निकाला। इनमें 20 लोग फ्लैट में धुआं भरने से बेहोश हो गए, जिन्हें अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। आग शार्ट सर्किट से लगनी बताई गई है। समाचार 357 Share