भीषण अग्निकांड : महिला की मौत, 16 वाहन जलकर भस्म, 16 फ्लैट के लोगों को किया गया रेस्क्यू

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी के थाना अंकुर विहार क्षेत्र की डीएलएफ कालोनी में गुरुवार की रात करीब एक बजे एक बिल्डिंग के पार्किंग में भीषण आग लग गई। बिजली के मीटर शाॅर्ट सर्किट से लगी आग ने वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसेे में एक महिला की मौत हो गई और 16 वाहन खाक हो गए। पार्किंग में आग लगने के चलते ऊपर बने फ्लैटों में रहने वाले लोग आग में घिर गए।आग की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने फ्लैटों में फंसे लोगों को सीढ़ी के माध्‍यम से रेस्क्यू किया।

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब एक बजे बजे लोनी फायर स्टेशन पर डीएलएफ अंकुर विहार में एमएम रोड पर प्लॉट नंबर एमएम 53 पर बनी अपाॅर्टमेंट बिल्डिंग में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल दो फायर टेंडर सर्विस यूनिट लोनी फायर स्टेशन से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस यूनिटों ने देखा कि चार मंजिला भवन के भूतल पर बनी पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगी हुई है और साथ ही इसके पीछे वाले प्लॉट पर बने चार मंजिला भवन के भूतल पर बनी पार्किंग में खड़े वाहनों में भी आग लग चुकी है। इन दोनों भवनों की पार्किंग ग्राउंड फ्लोर पर एक जालीदार बड़े गेट के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ी हुई थीं।

घटनास्थल पर पहुंचे दोनों फायर टेंडर ने पार्किंग के दोनों तरफ से आग को बुझाने का काम शुरू किया। बिल्डिंग के ऊपर के तीन तलों पर मिलाकर कुल 16 फ्लैट बने हैं। द्वितीय तल पर सीढ़ी लगाकर 5 महिलाओं और 3 पुरुषों को पुलिस और स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से रेस्क्यू किया गया। इस घटना में फंसे एक दंपति अपने फ्लैट में बेहोसी की हालत में मिले। जिन्हें फायर विभाग के कर्मचारियों ने कंधे पर उठा कर रेस्क्यू किया और बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें महिला पूनम शर्मा की अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना में बगल वाले प्लॉट पर बने चार मंजिला भवन के टैरेस पर फंसे महिलाओं, बच्चों व अन्‍य को पास के भवन की छत के रास्ते से सुरक्षित नीचे लाया गया। चार मंजिला भवन में कुल 19 फ्लैट बने हैं, जिसके भूतल पर बनी पार्किंग में खड़े वाहन आग में जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000