संघ प्रमुख मोहन भागवत के समर्थन में उतरे मौलाना शहाबुद्दीन,कहा- समाज को जोड़ने वाली है संघ प्रमुख की सोच

बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत का भाषण और उनका लेख कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है।जहां एक तरफ कई मुस्लिम संगठन मोहन भागवत के बयानों की आलोचना कर रहे हैं,तो वहीं दूसरी तरफ ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी भागवत के समर्थन में उतर आए हैं।मौलाना ने कहा कि आरएसएस भारत का सबसे बड़ा संगठन है। देश में किसी भी धर्म के मानने वालों का इतना बड़ा संगठन अभी तक वजूद में नहीं आया है।

दरअसल,मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि डॉक्टर मोहन भागवत भारत की महान शख्सियत और विद्वान व्यक्ति हैं,उन्होंने समाज को जोड़ने के लिए विभिन्न मौकों पर ऐसी बातें कहीं हैं,जिनसे देश में सकारात्मक सोच विकसित हुई है।
मौलाना ने कहा कि एक बार उन्होंने कहा था कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर मत तलाश करो,यही बात फिर उन्होंने कल दोहराई है।मोहन भागवत ने विज्ञान भवन दिल्ली के सम्मेलन में कहा कि हर जगह शिवलिंग मत तलाश करो।साथ ही उन्होंने सभी लोगों को साथ में लेकर चलने की बात कही है।उन्होंने यह भी कहा कि जब सब लोग मिलकर साथ चलेंगे तो भारत तरक्की करेगा।

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि संघ प्रमुख की सकारात्मक सोच देश में बढ़ते हिन्दू-मुस्लिम तनाव को कम करेगी,उनके बयानों और लेखों को सभी समुदाय के लोगों को सकारात्मक सोच के साथ सुनना और पढ़ना चाहिए,मैं समझता हूं कि अब बहुत सारे ऐसे संगठन जो देश में उपद्रव मचाते रहते हैं, उनमें बहुत हद तक कमी आएगी। मौलाना ने कहा कि देश की तरक्की के लिए किसी भी समुदाय से टकराव नुकसानदेह देह होता है,टकराव और नफरत से न खुद कोई तरक्की कर सकता है और न समाज और न देश आगे बढ़ सकता है। तरक्की के लिए सभी समुदाय के लोगों को एक साथ मिलजुल कर चलना होगा।

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि बीते दो वर्षों में देखा जा रहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक स्थलों जैसे मस्जिद, मदरसा,मकबरों और मजारों को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया,जिसकी वजह से हालात तनावपूर्ण हो गए।सरकारों को हस्तक्षेप करके मामले को निपटाना पड़ा। मौलाना ने कहा कि संघ प्रमुख के इन प्रयासों के बाद मुसलमानों को उम्मीद जगी है कि अब देश में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगेगी। सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000