मायावती का बिना लड़े घोसी में दिखा जलवा.... उत्तरप्रदेशमऊ मायावती का बिना लड़े घोसी में दिखा जलवा,पांचवे स्थान पर रहा नोटा,अपील का असर या कुछ और By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Sep 9, 2023 410 मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा में शुक्रवार को घमासान समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह की जीत के साथ खत्म हुआ। सुधाकर सिंह ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को करारी हार मिली है। कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। हैरान करने वाली बात ये रही कि नोटा पांचवें स्थान पर काबिज रहा। 1700 से अधिक लोगों ने नोटा का बटन दबाया।मायावती की अपील का असर माना जा रहा है। घोसी विधानसभा के लोगों का कहना है कि बिना लड़े ही मायावती ने अपना जलवा दिखाया है। दरअसल मायावती ने चुनाव से कुछ रोज पहले अपने वोटरों से घर से न निकलने समेत नोटा दबाने का सियासी दांव चला था। मायावती ने अपील की थी कि मतदान से दूर रहें। यह भी कहा था कि अगर किसी को वोट देना ही है तो नोटा का बटन दबाएं। सियासी पंडितो का कहना है कि यूपी की सियासत में मायावती के इस प्रयोग के परिणाम कई तरह के बड़े सियासी संदेश देंगे। सियासी पंडित तो यह भी मानते हैं कि ऐसा करके मायावती ने एक तरह से भाजपा को उपचुनाव में खुला मैदान दे दिया। समाचार 410 Share