विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

MBBS की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान; मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला शव

प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा श्रुति श्रीवास्तव का शुक्रवार को हॉस्टल में फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ मिला था। बताया जा रहा है कि एमबीबीएस छात्रा श्रुति श्रीवास्तव अपनी मौत से दो दिन पहले तक बेहद सामान्य थी। उसके घरवाले उससे मिलने आए थे और वह खुशी-खुशी उनसे मिली थी। किसी तरह की दिक्कत की बात उसने दोस्तों तक से नहीं बताई। शुक्रवार को अचानक क्या हुआ, यह सवाल सभी की जुबां पर है। फिलहाल घटना से हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राएं स्तब्ध दिखीं। तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने बताया कि श्रुति पढ़ाई में अच्छी थी। उसका ज्यादातर वक्त किताबों में बीतता था। साथ पढ़ने वाली ही नहीं जूनियर छात्राएं भी टॉपिक्स को समझने में उसकी मदद लेती थी। शनिवार सुबह 8.30 बजे के आसपास वह आखिरी बार दिखी थी और फिर उसे किसी ने नहीं देखा।

आमतौर पर दोपहर का वक्त आराम का होता है, ऐसे में सभी को लगा कि हो सकता है कि वह सो रही हो।  हालांकि बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर शक हुआ। कई बार आवाज लगाई गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो गार्ड दिलीप चौधरी को बुलाया गया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर घुसने पर वह फांसी पर लटकी मिली। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि यह पता चला है कि दो दिन पहले छात्रा के घरवाले आए थे और उससे मिलकर गए हैं। उन्होंने किसी तरह की दिक्कत या समस्या की बात नहीं बताई। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में छात्रा ने अपना कमरा भी बदला था। पहले वह जिस कमरे में रहती थी, उसे लेकर उसे लेकर वह संतुष्ट नहीं थी। ऐसे में उसके आग्रह पर ही हाल ही में उसे दूसरा कमरा दिया गया था।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000