मौसम विभाग का हाई अलर्ट: यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, 57 जिलों के लिए चेतावनी जारी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन अब बारिश लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। यूपी के कई शहरों में जलभराव हो गया है। जलभराव से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

6 जिलों में ऑरेंज और 51 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 51 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मथुरा, हाथरस और आगरा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है यानी इन सभी 6 जिलों में 50% से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर में अलर्ट जारी किया है।

आज कैसा रहेगा देश भर में मौसम का हाल

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी तट पर भी कुछ अच्छी बारिश हो सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000