पुलिस कस्टडी में चक्की संचालक की मौत; परिजन ने लगाया गंभीर आरोप, आक्रोशित भीड़ ने लखनऊ एक्सप्रेस-वे किया जाम

आगरा। जिले के डौकी थाना पुलिस की अभिरक्षा में गुरुवार शाम एक अभियुक्त की मौत हो गई। पुलिस तीन अभियुक्तों को धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए थाने पर लेकर पहुंची थी। पूछताछ में व्यक्ति की तबियत खराब होने पर पुलिसकर्मी एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गये। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।

मामला जिले के डौकी थाना की कबीस पुलिस चौकी का है। गांव गढ़ी हंसिया निवासी देवेंद्र ने बताया कि केदार सिंह (58) की गांव में चक्की है. पिता केदार सिंह खाना खाकर बैठे थे, तभी कबीस पुलिस चौकी से एक एसआई के साथ पुलिसकर्मी आए थे, जो अपने साथ पूछताछ के लिए ले गए थे। पिता अपनी बाइक से पुलिस चौकी पर गए थे, हम पीछे से पुलिस चौकी पर पहुंचे तो पिता केदार सिंह की हालत खराब थी। उन्हें पुलिस आगरा लेकर आई थी।

उन्होंने बताया कि वह भी आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर आए तो चिकित्सक ने पिता केदार सिंह को मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र का आरोप है कि पुलिस वालों पिता को मार डाला. इसके बाद ग्रामीणों ने कबीस पुलिस चौकी पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी एसएन मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस और कबीस पुलिस चौकी पर पहुंच गए।

धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ को बुलाया था…

एसीपी अमरदीप लाल ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में तीन अभियुक्तों को पूछताछ के लिए डौकी थाना की कबीस पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी लाए थे। केदार सिंह की थाना में पूछताछ के दौरान तबियत बिगड़ी तो उसे तत्काल उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उनको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। केदार सिंह की तबियत खराब रहती थी. उनको हार्ट से जुड़ी परेशानी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000