मंत्री जी की छूटने वाली थी ट्रेन,दनदनाते हुए प्लेटफॉर्म तक पहुंची फॉर्च्यूनर,यात्रियों में मच गया हड़कंप

‘सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साधा निशाना,कहा-अच्छा हुआ ये बुलडोजर से स्टेशन नहीं ग‌ए थे’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।यहां मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन पकड़ने के लिए पैदल न चलना पड़े इसके लिए उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को दिव्यांगों के लिए बने रैंप पर चढ़ा कर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक पहुंचा दिया गया। यहां पहुंचने के बाद सीधे एस्केलेटर के पास मंत्री जी की फॉर्च्यूनर का दरवाजा खुला। बता दें कि एस्केलेटर तक केवल पैदल ही यात्री जाते हैं ,लेकिन मंत्री जी के लिए इस नियम की अनदेखी की गई। ये सब देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्र‍ियों में हड़कंप मच गया।

बरेली के लिए पकड़नी थी ट्रेन…

घटना लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की है। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन नंबर 13005 (हावड़ा-अमृतसर, पंजाब मेल) से लखनऊ से बरेली जाना था। ट्रेन स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 4 पर आने वाली थी।ऐसे में मंत्री धर्मपाल सिंह को मुख्य पोर्टिको आकर ज्यादा पैदल न चलना पड़े। इसलिए उनकी फॉर्च्यूनर को सीधे प्लेटफार्म नंबर 1 से सटे एस्केलेटर तक ले जाया गया।जब मंत्री जी की फॉर्च्यूनर दनदनाते हुए प्लेटफॉर्म पर पहुंची तब स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे।फॉर्च्यूनर ऊपर चढ़ते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया।

मंत्री धर्मपाल ने इस मामले पर दी सफाई…

इस मामले में मंत्री धर्मपाल सिंह की ओर सफाई में कहा गया है कि उन्हें ट्रेन पकड़ने में लेट हो रहा था और बारिश भी तेज हो रही थी। इस लिए गाड़ी को प्लेटफॉर्म के एस्केलेटर तक ले जाया गया। इस मामले में चारबाग के सीओ संजीव सिन्हा का कहना है कि मंत्री धर्मपाल सिंह की ट्रेन छूटने ही वाली थी। इसलिए उनके वाहन को रैंप से होकर एस्केलेटर तक जाने की व्यवस्था की गई।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साधा निशाना…

इसको लेकर के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। सपा मुखिया ने इस खबर का एक स्क्रीनशॉट X पर शेयर करते हुए लिखा कि अच्छा हुआ ये बुलडोज़र से स्टेशन नहीं गये थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000