नाबालिग पौत्र ने दादा-दादी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारा चाकू

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तालर गांव में शनिवार को एक किशोर (13) ने दादा पितांबर (70) और दादी हीरावती (68) पर अचानक कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पौत्र के हमले से बुजुर्ग दम्पति गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद किशोर ने खुद को भी चाकू मार कर लहूलुहान कर लिया। शोर-शराबा बढ़ने पर तीनों को नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां बुजुर्ग दम्पत्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद बुजुर्ग दम्पत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, तालर  गांव में पितांबर सपरिवार रहते थे। उनके परिवार में पत्नी हीरावती, बेटा नरसिंह पुत्र वधु और पौत्र है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पौत्र ने अचानक से अपने दादा-दादी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जब तक बुजुर्ग दम्पति कुछ भांप पाते तब पौत्र ने कई बार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से बुजुर्ग दम्पति के सिर और चेहरे पर गंभीर चोंटे आ गई। घर में अचानक शोर शराबा सुनकर परिजन पौत्र को पकड़ते तब तक उसने खुद को चाकू मार लिया।

इसके बाद परिजनों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए एंबुलेंस सेवा को बुलाया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पितांबर और उनकी पत्नी हीरावती को मृत घोषित कर दिया। जबकि किशोर को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000