शर्मनाक:दुष्कर्म की शिकार नाबालिग ने अस्पताल की बेंच पर दिया मृत बच्चे को जन्म, डीएम ने बैठाई जांच

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना विधानसभा क्षेत्र के सीएचसी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग ने सिस्टम की लापरवाही की वजह एक मृत बच्चे को बेंच पर जन्म दे दिया। आरोप है कि नाबालिग के साथ पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने दुष्कर्म किया था। इससे वह गर्भवती हो गई थी। नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाले 40 वर्षीय सुभाष ने उसका वीडियो बनाया और मुंह बंद रखने की धमकी दी। पीड़िता डर के मारे चुप रही, लेकिन उसको यह समझ में नही आया कि वह गर्भवती हो गई।

अल्ट्रासाउंड करवाने पर सामने आया सच

पीड़िता को एक माह से पेट में दर्द था।वह घर में गुमसुम रहती थी। पीड़िता ने मां को बताया कि पेट में बहुत दर्द है और ऐसा लगता है कि कीड़े चल रहे है।परिवार ने डाक्टर को दिखाया तो सूजन बताकर उसका उपचार किया गया। आराम न मिलने पर डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चला कि वह 6 महीने की गर्भवती है। इलाज में एक महीने निकल गया और उसके सात माह पूरे हो गये।अचानक से पीड़िता की तकलीफ बढ़ गई।परिवार उसे सरधना सीएचसी लाया।भर्ती कराने की गुहार लगाता रहा,लेकिन सीएचसी का सिस्टम सोता रहा। इसके चलते पीड़िता ने मृत बच्चे को जन्म दिया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मेरठ जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

पड़ोस में रहने वाले चाचा ने किया था दुष्कर्म

पड़ोसी के हाथों 13 साल की किशोरी का दुष्कर्म सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब सख्ती से नाबालिग से परिवार ने पूछा तो उसने सच उगल दिया। उसने परिवार को बताया कि जब माता-पिता काम पर चले जाते थे तो पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के चाचा सुभाष घर में आकर गलत व्यवहार करता था। मुंह बंद रखने के लिए दबाव बनता और धोखे से बनाया वीडियो दिखाकर धमकी देता कि उसे वायरल कर देगा। उसके भाई को जान से मार देगा।बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों ने सुभाष को पकड़ा तो उसने परिवार को धमकाते हुए बदनाम करने की धमकी दे डाली। सुभाष पहले से ही शादीशुदा है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि पीड़िता ने सीएचसी के अंदर पहुंचने से पहले मृत बच्चे को जन्मा था, जांच की जा रही है। डीएम दीपक मीणा ने घटना की जांच के लिए एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी 48 घंटे के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000