बदमाशों ने पीछा करके युवक से लूटी एक्टिवा स्कूटी, जान बचाने के लिए घर में छुपा पीड़ित

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने परचून दुकानदार से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश गन प्वाइंट पर दुकानदार की एक्टिवा लेकर फरार हो गए। दहशत में आए दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में मौके के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। जानकारी के अनुसार, ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 शारदा कंप्लेक्स निवासी रामकुमार गुप्ता बल्केश्वर स्थित गुरुद्वारा के पास किराने की दुकान करते हैं। उनका 24 साल का बेटा उद्देश्य गुप्ता दोपहर 12 बजे बल्केश्वर टीला से चाय लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बीच में टीवीएस बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसकी कमर पर कट्टा सटा दिया और उससे एक्टिवा मांगने लगे।

पीड़ित युवक घबरा गया और अपनी एक्टिवा लेकर भागा, लेकिन उसकी एक्टिवा आगे जाकर दीवार से टकरा गई और गिर गई। वह पास में ही एक घर में जाकर छिप गया और इस दौरान बदमाश एक्टिवा लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हरी पर्वत मयंक तिवारी और थाना कमला नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस पीड़ित के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच पड़ताल कर रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी और कमला नगर एसो आनंद वीर पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000