राम मंदिर गए विधायक और विधान परिषद के सदस्य,स्वामी प्रसाद मौर्या ने बताया मजबूरी और दिखावा

अमेठी।अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चुनावी वैज्ञानिक स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के निमंत्रण पर विधानमंडल सदस्यों के रामनगरी अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिये जाने को दिखावा और छलावा करार देते हुए रविवार को कहा कि सरकारी फरमान पर अयोध्या जाना उन विधायकों की मजबूरी है।

प्रदेश के विभिन्न विधायकों के अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए जाने से जुड़े एक सवाल पर मौर्य ने संवाददाताओं से कहा कि सरकारी फरमान पर अपने आराध्य की पूजा करने जाना उचित नहीं है,जो लोग गए हैं, उनकी मजबूरी है। यह दिखावा और छलावा है। हम लोग ऐसे फरमान पर क्यों जायें।

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के निमंत्रण पर रविवार को मुख्‍य विपक्षी दल सपा को छोड़कर उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों के लगभग 325 विधायकों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ अयोध्या में रामलला का दर्शन-पूजन किया।इसमें भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल अपना दल,निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सदस्‍यों के अलावा विपक्षी दलों में कांग्रेस की दल नेता आराधना मिश्रा मोना,जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भ‌इया,बहुजन समाज पार्टी के उमाशंकर सिंह और राष्‍ट्रीय लोकदल के राजपाल सिंह बालियान भी शामिल रहे।

जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव हसनपुर में संविधान जागरुकता गोष्ठी में शामिल होने आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी इस समय देश में अपनी न्याय यात्रा के जरिए समाज को जोड़ने और भाईचारा कायम करने का काम कर रहे हैं। मैं इसका स्वागत करता हूं और उनकी यात्रा जब भी उत्तर प्रदेश पहुंचेगी मैं कहीं न कहीं इस यात्रा में जरूर शामिल होने जाऊंगा।

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निष्कासित किये जाने के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह कांग्रेस में थे, लेकिन पिछले एक वर्षों से उनकी आत्मा भाजपा में भटक रही थी। कृष्णम को पार्टी से निकाले जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी। अमेठी से सपा प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर मौर्य ने कहा कि यह गठबंधन का मामला है। गठबंधन के नेता बैठकर तय करेंगे कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |     दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी     |     वेशकीमती सरकारी नजूल सरकार भूमि को हथियाने के लिए अवैध कब्जाधारक झूठ और फरेब की पार कर दी सारी सीमाएं, हाईकोर्ट को भी कर रहा है, गुमराह     |     दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल     |     स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम… H1N1 के मामले 220 पार     |     BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया     |     कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत     |     मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |     पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी से मारपीट:एक हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजनों ने की ये मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000