पुलिस और मोबाइल स्नैचर के बीच हुई मुठभेड़ में मोबाइल स्नैचर के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस और मोबाइल फोन स्नेचर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से लूटे गए करीब 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दरसअल थाना बिसरख पुलिस ने देर रात सेक्टर-3 के डी ब्लॉक रोड के टूटे रास्ते के पास चेकिंग की। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान ही बाइक पर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। संदिग्ध ने अपनी मोटरसाइकिल को दौड़ा दिया। पुलिस ने जब उसका पीछा करने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और वह गिर गया। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

उसके बाद घायल बदमाश की पहचान ऋषभ के रूप में हुई। जो कि ग्राम जखैता थाना शिकारपुर जिला बुलन्दशहर का रहने वाला है। फिलहाल वह सुदामापुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद में रह रहा था। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 21 मोबाइल फोन, एक तमंचा,1 जिन्दा कारतूस, 315 बोर व चोरी की एक मोटरसाइकिल अपाचे बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश पर लूट के एक तरह के कई मुकदमे दर्ज हैं और इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि बिसरख पुलिस और मोबाइल लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से करीब 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ऋषभ के अन्य साथियो के तलाश में जुटी हुई है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करेगी।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000