यूपी में 17 से 20 जून के बीच मानसून की हो सकती है आमद, जानें कैसा रहेगा मौसम ?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी सितम जारी है। अब भीषण गर्मी से सुकून वाले दिन आने ही वाले हैं। उत्तर प्रदेश में मानसून की जल्द आमद होने वाली है। बिहार से सटे जिलों के रास्ते यूपी में मानसून की आमद होने वाली है,मगर अभी मानसून की आमद होने में 4 से 5 दिन और लग सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 17 या 20 जून को यूपी में मानसून की आमद हो सकती है। वैसे यूपी में मानसून की आमद 15 से 20 जून के बीच अमूमन हर साल होती है। इस साल भी इसकी गति सामान्य है और अनुमान है कि इन्हीं तारीखों के बीच में किसी दिन यूपी में मानसून के आमद की घोषणा की जा सकती है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 17 जून को यूपी के कई जिलों में बारिश शुरु हो जाएगी। इनमें पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक के जिले शामिल हैं। इनमें बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र जिले शामिल हैं।

बता दें कि यूपी में मानसून की आमद बिहार से सटे जिले सोनभद्र और बलिया के रास्ते ही होती है। 17 जून को अगर यूपी में मानसून के आमद की घोषणा होती है तो धीरे-धीरे इसका दायरा पूर्वी यूपी से पश्चिमी यूपी तक बढ़ता जाएगा। यानि 20 जून के करीब लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों को मानसून की बारिश सराबोर कर सकती हैं, लेकिन इससे पहले भीषण गर्मी का सितम जारी रहेगा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सिर्फ तीन जिलों में ही 45 डिग्री सेल्सियस के उपर दर्ज किया गया। दो से तीन दिनों पहले इससे ज्यादा शहरों में तापमान 45 डिग्री के उपर दर्ज किया गया था। रविवार को सबसे ज्यादा गर्म शहर कानपुर रहा जहां दिन का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000