नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों के सौ से ज्यादा मदरसे हुए सील, श्रावस्ती में सबसे ज्यादा 68 मदरसे हुए सील

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।शनिवार को भी पीलीभीत,श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिलों में विशेष अभियान चलाकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

श्रावस्ती में सर्वाधिक कार्रवाई, 68 मदरसे सील

श्रावस्ती जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।यहां बिना मान्यता संचालित 68 मदरसों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा 164 मदरसों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की गई है। भिनगा तहसील के ग्राम भरथा रोशनगढ़ में एक अवैध धर्मस्थल को ध्वस्त भी किया गया है।

महाराजगंज में 33 अवैध स्थल चिह्नित, 32 पर कार्रवाई

महाराजगंज में कुल 33 अवैध धार्मिक स्थल और मदरसे पाए गए हैं, जिनमें 19 मदरसे और 14 अन्य धार्मिक ढांचे शामिल हैं। इनमें से 32 के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। चार मजारों में से दो हटाई गई हैं, एक पर 67(1) की कार्रवाई हुई है और एक को वन विभाग ने नोटिस दिया है।

सिद्धार्थनगर में सभी 21 अतिक्रमणों पर कार्रवाई

सिद्धार्थनगर में प्रशासन ने नेपाल बॉर्डर के 10 किलोमीटर के भीतर 21 अवैध संरचनाओं की पहचान की,जिनमें 17 मदरसे और 4 धर्मस्थल शामिल हैं। इन सभी पर प्रशासन ने या तो कार्रवाई की है या नोटिस जारी किया है।

बलरामपुर में 16 मदरसे बंद, 6 पर कब्जा हटाया गया

बलरामपुर जिले में अब तक 34 अवैध धार्मिक स्थल और मदरसे चिह्नित किए गए हैं। प्रशासन ने इनमें से 16 मदरसों को बंद करवा दिया है, जबकि 6 पर से अवैध कब्जा हटाया गया है। 12 को नोटिस दी गई है और एक ईदगाह पर कार्रवाई जारी है।

पीलीभीत में एक अवैध स्थल पर 6 लोगों को नोटिस

पीलीभीत में प्रशासन को एक अवैध धार्मिक स्थल की जानकारी मिली है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000