माँ ने बेटी के साथ कुएं में कूदकर दी जान: देवर से की थी शादी, घर से 50 मीटर दूर मिले शव

प्रयागराज में मां ने 4 महीने की बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। महिला ने पति की मौत के बाद देवर से शादी की थी। मुआवजे के 10 लाख रुपए को लेकर विवाद चल रहा था।

गुरुवार को महिला अपने मायके से ससुराल आई थी। शाम को मुआवजे के पैसे को लेकर पति से विवाद हुआ। इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ कुएं में कूद गई। महिला के भाई ने कहा- 10 लाख रुपए के लिए मेरी बहन को मार डाला है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामला कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव का है।

कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव में सोनम (24) अपने पति शिवबाबू (26) और 2 बेटी सृष्टि (3) और 4 माह की दृष्टि के साथ रहती थी। सोनम की पहली शादी वर्ष 2018 में ज्ञानचंद्र उर्फ बाबू साहब से हुई थी। करीब एक साल पहले ज्ञानचंद्र की मौत हो गई थी। पहले पति से सोनम की 3 साल की बेटी सृष्टि है।

पति की मौत के बाद दोनों परिवारों की सहमति से वर्ष 2024 में सोनम का विवाह उसके देवर शिवबाबू से करा दिया गया था। 9 अगस्त को सोनम ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। सोनम के भाई राम गणेश ने बताया कि सोनम के पूर्व पति ज्ञानचंद्र की मौत बिजली टावर से गिरने के कारण हुई थी। जिसके बाद उन्हें मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपए मिले।

घर से 50 मीटर दूर मिले शव

आरोप है कि मुआवजे के पैसे के लिए शिवबाबू और उसके जीजा लक्ष्मण पटेल निवासी निबैया ने सोनम को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साजिश के तहत सोनम और उसकी मासूम बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया।

शुक्रवार सुबह सोनम और उसकी बच्ची के घर से गायब होने पर तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर में घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित कुएं में दोनों के शव तैरते मिले। सूचना पर थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से 3 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस पति और जीजा से पूछताछ कर रही

एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया- मृतका के भाई की शिकायत पर पति शिव बाबू और जीजा लक्ष्मण पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस उन्हें जल्द जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000