सास ने करवाई FIR: ‘दामाद ने मेरी बेटी को मार डाला’, उलटा मामला, प्रेमी संग मिली बेटी

गाजीपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर दहेज और हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया, जब पुलिस ने जांच की तो सच्चाई सामने आई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया है। यूपी के गाजीपुर जिले में दहेज के लिए बेटी की हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का मामला सामने आया है।

जब पुलिस ने मामले की जांच की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक मां ने अपनी बेटी के सुसराल वालों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जब जांच की गई थी, तो पता चला कि ये मुकदमा फर्जी लिखवाया गया था।पुलिस ने झूठा केस दर्ज कराने के लिए युवती की मां को गिरफ्तार किया है। घटना जिले से सादात थाना क्षेत्र की है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

थाना क्षेत्र के बरह पार भोजू राय निवासी रजवंती देवी पत्नी स्वर्गीय राम जी दास ने 3 अक्टूबर 2025 को एक प्रार्थना पत्र देकर बेटी के पति, सास- ससुर और नंद पर यह आरोप लगाया था कि उसकी बेटी रुचि की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है और शव को गायब कर दिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच क्षेत्रधिकारी सैदपुर की देखरेख में जांच चल रही थी।

युवती ने ससुराल के भागकर प्रेमी से की शादी

पुलिस जांच में पता चला कि युवती की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद भागकर उसने अपने प्रेमी से विवाह कर लिया। शादी से परहले पढ़ाई के दौरान युवती का एक युवक से अफेयर चल रहा था, जो मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहता था। जांच में पता चला कि युवकी अपने प्रेमी से शादी कर उसके साथ रह रही थी।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को ग्वालियर से गाजीपुर आते समय सादात थाना इलाके से बरामद किया। मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती का मां काफी दिनों से फरार चल रही थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। झूठा मुकदमा लिखवाने के आरोप में आरोपी रजवंती देवी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000