‘मां कहती रही मैं समझाती हूं’, बाप के सिर था खून सवार; अफेयर के शक में बेटी और उसके दोस्त को मारी गोली

यूपी के आजमगढ़ में पिता ने बेटी और उसके दोस्त को गोली मार दी। गोली लगने से बेटी की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक लड़की के दोस्त की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की लालगंज कोतवाली इलाके के लालगंज बाईपास स्थित रेस्टोरेंट में शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पकड़ी खुर्द गांव के नीरज सिंह ने बेटी अक्षरा सिंह (18) और उसके दोस्त आदित्य सिंह (20) को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। घटना में अक्षरा की मौत हो गई, जबकि आदित्य का वाराणसी में उपचार चल रहा है। आदित्य की मां रंजना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नीरज सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी एक बैंक में कर्ज वसूली का काम करता है।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के अनुसार, मसीरपुर गांव निवासी आदित्य और उसकी दोस्त अक्षरा दोपहर में रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। इसी बीच नीरज भी अपनी पत्नी शशिकला के साथ वहां पहुंच गए। नीरज को शक था कि बेटी किसी लड़के से बात करती है। पिता-पुत्री और आदित्य में कुछ देर कहासुनी के बाद हाथापाई हुई। फिर नीरज ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले बेटी की कनपटी पर गोली मारी। इसके बाद आदित्य को गोली मार दी। पुलिस दोनों को तत्काल संयुक्त 100 शय्या अस्पताल लालगंज ले गई। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में अक्षरा की मौत हो गई, जबकि आदित्य की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

लड़की की मां कहती रही मैं समझाती हूं…

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में स्थित रेस्टोरेंट में पिता ने अपने ही बेटी पर प्रेम प्रसंग के शक में पहले हाथापाई की इसके बाद गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पिता ने बेटी के दोस्त को भी गोली मार दी। घटना के वक्त लड़की की मां भी वहीं मौजूद थी जो पति से कहती रही कि मैं समझाती हूं लेकिन वह नहीं रुका।जानकारी मुताबिक देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द गांव निवासी नीरज सिंह एक बैंक में वसूली का काम करता है। उनकी पुत्री अक्षरा सिंह (18) कक्षा 10वीं की छात्रा थी। वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी। नीरज सिंह को अपनी पुत्री पर शक था कि वह किसी लड़के से बात करती है। इसे लेकर उसने अपनी पत्नी से भी कहा था कि वह उस पर नजर रखे और समझाए। शुक्रवार की सुबह अक्षरा अपने स्कूल पढ़ने गई थी।

स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह (20) के साथ लालगंज बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में गई थी। इसकी जानकारी अक्षरा के पिता नीरज सिंह को भी हो गई। उसने इसकी जानकारी अपनी पत्नी शशिकला सिंह को दी। अक्षरा की मां रेस्टोरेंट में पहुंचकर उसे समझा रही थी कि तभी नीरज फोन पर बात करते हुए वहां पहुंचा और बेटी अक्षरा और आदित्य को मारने पीटने लगा। वहां मौजूद मां अपने पति नीरज से कहती रही रुकिए मैं समझाती हूं… लेकिन नीरज के सिर पर खून सवार था। उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और पहले बेटी अक्षरा की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगने से अक्षरा वहीं गिर पड़ी। इसके बाद आदित्य पर गोली चलाई जिससे वह घायल हो गया। दोनों को जमीन पर गिरा देख नीरज वहां से भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000