तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग हुई फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर में तीन बच्चों की मां पर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। तीन बच्चियों से पीछा छुड़ाने के लिए उन्हें मौत देने का फैसला कर लिया। एक बेटी की मौत हो गई जबकि परिवार की तत्परता से दो बेटियों को बचा लिया गया। पति ने मुकदमा दर्ज करवाया तो पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सर्विलांस के जरिये महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसने स्वीकार किया है कि अपने प्रेमी के कहने पर वह अपनी तीन बेटियों को मारने का प्रयास किया था ताकि वह आसानी से अपने प्रेमी के साथ रह सके।

अन्नू तीन बेटियों की मां थी। वह रोजान जखनिया बीआरसी के सामने चाय मिष्ठान की दुकान पर आया-जाया करती थी। इसी दौरान उसके एक फेरी वाले से नैना चार हो गए। फिर वह उसके इश्क में इस कदर पागल हुई कि जुलाई महीने में भी एक सप्ताह के लिए बगैर परिवार को जानकारी दिए फरार हो गई थी। रिश्तेदारों की मध्यस्थता से अपने ससुराल आ गय । 29 अगस्त की रात तीन बेटियों और पति को छोड़कर फुर्र हो गई। बेटियों को मारने की कोशिश की। पति चेतन ने जब अन्नू को खोजने का प्रयास किया तो वह नहीं मिली।

इस मामले में चेतन पत्नी सहित अपने साले और अन्य रिश्तेदार के खिलाफ भुड़कुड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस अन्नू को लगातार खोज रही थी। सर्विलांस के माध्यम से क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के आसपास अन्नू का लोकेशन मिला। कोतवाल तारावती और अन्य कांस्टेबल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तारावती थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्नू को सर्विलांस से मिली जानकारी पर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि अपने प्रेमी के कहने पर उसने अपने तीनों बेटियों को मारने की कोशिश की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000