अपराधउत्तरप्रदेशप्रयागराज बाजार से सामान लेकर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार By Khulasa India News Desk On Sep 7, 2024 432 प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को बाजार से सामान लेकर वापस घर लौट रही किशाेरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हंडिया पुलिस ने आरोपी साकिब अंसारी व साहिल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि जब घटना की उलाहना देने आरोपियों के घर गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। लोक लाज के डर के कारण बेटी आत्महत्या करने के लिए घर से रात में ही भाग जाना चाहती थी। किसी तरह उसको समझा बुझा कर घर पर ही उसे रोक रखा। शुक्रवार को पीड़िता सहित उसकी मां ने हंडिया कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी साकिब अंसारी व साहिल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बृजकिशोर गौतम ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। समाचार 432 Share