प्रयागराज में नकली नोट छापने वाले मदरसे पर चलेगा बुलडोजर, बैंक अकाउंट्स भी हुए सीज

प्रयागराज: शहर में नोट छापने वाले मदरसे पर अब शिकंजा कसता जा रहा है। मदरसा सील करने के बाद अब मदरसे में हो रही फंडिंग की भी जांच शुरू हो चुकी है। मदरसे के तीन बैंक अकाउंट्स को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक में मदरसे का जो खाता था, उसको पूरी तरह सीज कर दिया है। अब इन खातों में जमा रकम को मदरसे का मैनेजमेंट इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। बैंक अकाउंट खुलने के बाद से कहां-कहां से किसने कितनी रकम भेजी है, इसकी डिटेल्स भी पुलिस ने बैंक से मांगी है। शुरुआती जांच में ही ये पता चला था कि बैंक में विदेशों से काफी पैसा भेजा जाता था और मौजूदा समय में मदरसे के एक बैंक अकाउंट में 40 लाख रुपये भी जमा थे।

पीडीए ने चिपकाया नोटिस 

वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने भी मदरसे पर शिकंजा कसते हुए पहले उसको अवैध निर्माण कराने के मामले में सील किया, उसके बाद आज प्राधिकरण की तरफ से मदरसे के गेट पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया। इस नोटिस में साफ-साफ लिखा है कि मदरसे में जो भी निर्माण हुआ है उसका नक्शा और उसके बारे में विस्तृत जवाब 18 तारीख तक देना होगा। अगर मदरसे के अवैध निर्माण का सन्तोषजक जवाब पीडीए को नहीं मिला, तो पीडीए बुलडोजर से मदरसे के सभी निर्माण को ध्वस्त करेगा। हालांकि मदरसे पर बुलडोजर एक्शन की उम्मीद ज्यादा है, क्योंकि मदरसे के निर्माण का कोई भी नक्शा पास नहीं है। नए और पुराने सभी निर्माण मदरसे को संचालित करने वाली सोसायटी ने बिना पीडीए से ले-आउट पास कराए ही करवा लिया था।

बाहर के माहौल से नहीं था मतलब

दरअसल, पूरा मदरसा प्रयागराज के पॉश इलाके में डेढ़ बीघा जमीन पर बनाया गया है। इसके अंदर एक बड़ी मस्जिद है, उसके बगल में मकबरा है और मकबरे से सटा हुआ जामिया हबीबिया मदरसा संचालित होता था। मदरसे में 60 से ज्यादा कमरों का हॉस्टल भी है, जिसमें बाहर से आकर छात्र इस्लामिक शिक्षा लेते थे। मौजूदा समय में मदरसे में 130 छात्र पंजीकृत हैं, जो उड़ीसा, बिहार और झारखंड सहित अन्य प्रदेशों से आते हैं। मदरसा परिसर सील होने के कारण आज जुमे की नामाज नहीं हुई। कई नमाजी ताला देख कर लौट भी गए। मदरसे के सामने रहने वाले लोगों का कहना है कि मदरसे में अंदर लोग पढ़ाई करते थे, बाहर के माहौल से ये लोग मतलब नहीं रखते थे और किसी से मिलना-जुलना भी नहीं था, इसलिए अंदर क्या होता है इसका पता नहीं चलता था।

आरोपियों की कोर्ट में होगी पेशी

बता दें कि नकली नोट छापने के मामले में पुलिस ने मदरसे के प्रिंसिपल तफसिरुल अरिफीन और मदरसे के मौलाना जाहिर खान सहित दो और लड़कों को गिरफ्तार किया था और सभी को जेल भेजा था। अब मदरसे के विदेशी फंड और इन लोगों के किसी कट्टरपंथी संगठन से संबंधों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। प्रयागराज पुलिस ने आरोपियों की रिमांड की अर्जी भी कोर्ट में दाखिल की है, जिस पर शनिवार यानी कल कोर्ट फैसला सुनाएगी। रिमांड मिलने के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000