सांसद मेनका गांधी ने सुलतानपुर की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से की मुलाकात

सांसद ने इसौली, सदर व कादीपुर में 132 केवीए विद्युत पावर स्टेशन लगाने हेतु ऊर्जा मंत्री से की भेंट…

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र के इसौली, सदर व कादीपुर विधानसभा में 132 केवीए विद्युत पावर स्टेशन स्थापित करने के लिए आज मंगलवार को प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा संसदीय क्षेत्र के भ्रमण में आ रही श्रीमती गांधी ने लखनऊ में ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा से मुलाकात कर उनसे जिले की विद्युत व्यवस्था सुचारू व व्यवस्थित करने की मांग की। उन्होंने ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा से मुलाकात के दौरान बताया जिले में उपरोक्त तीन स्थानों पर 132 केवीए विद्युत पावर सब स्टेशन स्थापित नहीं होने से क्षेत्र में चाहकर भी विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है। इस कारण से जनपद के इसौली, सदर व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों में काफी रोष व्याप्त रहता है।

उन्होंने कहा विद्युत की समस्या से निजात के लिए कम से कम जिले में 3 स्थानों पर 132 केवीए विद्युत पावर स्टेशन का निर्माण कराया जाना आवश्यक प्रतीत होता है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया संसदीय क्षेत्र के वर्णित स्थानों पर 132 केवीए विद्युत पावर स्टेशन स्थापित करने हेतु स्थानीय अधीक्षण अभियंता स्तर से पूर्व में कई बार प्रस्ताव आपके विभाग को प्रेषित किया जा चुका है। श्रीमती गांधी ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से अनुरोध किया है कि जनपद सुलतानपुर अंतर्गत विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु 3 स्थानों इसौली में असरोगा, सदर में कूरेभार व कादीपुर वि.सभा के अखण्डनगर क्षेत्र में 132 केवीए पावर स्टेशन स्थापित कराने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित करने का कष्ट करे। ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि रणजीत कुमार सांसद के साथ मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000