चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण सहित नगदी पर किया हाथ साफ 

एक ही थाना क्षेत्र में दो जगह पर चोरी चोरो ने दुकानों को बनाया निशाना गहने और रुपये ले उड़े…

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के चाॅंदमारी चौकी क्षेत्र के जीवन दीप स्कूल के पास बीती रात चोरों ने दो दुकानों को अपना निशाना बनाया।चोरों ने मेडिकल स्टोर से 90 हजार रुपए और आभूषण की दुकान से लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना की सूचना सुबह दुकानदारों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर उठा ले गए। चोरी के पहले चोरों ने दुकान के अंदर जमकर शराब भी पी। शैलेश पाण्डेय ने बताया कि जब सुबह मेडिकल स्टोर खोलने के लिए आए तो सब सामान बिखरा देख आश्चर्य चकित रह गया। मामले की जानकारी चाॅंदमारी पुलिस को दी। वहीं बगल कटरे में स्थित आभूषण की दुकान नवरत्न ज्वेलर्स को चोरों ने अपना निशाना बनाया।

चोर शटर को काटकर अंदर घुस ग‌ए और दुकान में रखा हुआ साढ़े चार किलो चांदी, सौ ग्राम सोना और 25 हजार रुपए समेत सात लाख के आभूषण को चोरों ने पार कर दिया। बेखौफ चोरों ने बड़े आराम से दुकानों के अंदर बैठकर शराब पी और चोरी की घटना को अंजाम दिया। नवरत्न ज्वेलरी के संचालक अनिल वर्मा ने मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन सूचना के घंटो बाद चाँदमारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जांच पड़ताल की वहीं दोनों दुकान संचालकों ने मामले की लिखित तहरीर शिवपुर पुलिस को दे दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000