नगरपालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह का इलाज के दौरान दिल्ली में हुआ निधन, प्रतापगढ़ शहर में शोक की लहर

प्रतापगढ़। नगरपालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह का इलाज के दौरान आज देर रात 11:44 मिनट पर निधन हो गया। होली के बाद उनकी तबियत ख़राब हुई तो पहले लखनऊ में इलाज हुआ, परन्तु सफलता न मिलने पर उन्हें परिजन दिल्ली ले गए और आज इलाज के दौरान उनका आसमयिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना उनके एकलौते बेटे विशाल सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर साझा करके दी है। मध्यरात्रि में जैसी ही हरि प्रताप सिंह की मृत्यु की सूचना सोशल मीडिया पर प्रचारित हुई तो लोग हुई एक-दूसरे से फोन करके पुष्टि करने लगे। कुछ लोग तो रात्रि में ही सदर मोड़ उनके आवास पहुँच गए।

नपाध्यक्ष हरि प्रताप सिंह की मृत होने की सूचना पर सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता पहुँचे उनके आवास…

भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता सूचना मिलते ही नपाध्यक्ष हरि प्रताप सिंह के आवास पहुँचे और परिजनों को बंधाया, ढाढस

नपाध्यक्ष हरि प्रताप सिंह मूलतः पट्टी तहसील के सर्वजीतपुर के निवासी थे और उनके पिता स्व जगदीश बहादुर सिंह प्रतापगढ़ के अजीत नगर में आकर बसे और ट्रांसपोर्ट का धंधा करने लगे। हरि प्रताप सिंह पहले कांग्रेस में रहकर राजनीति की शुरुवात किये थे। जबकि इनके ससुर उमानाथ सिंह, सूबे की कल्याण सिंह के सरकार में कारगार मंत्री रहे और उनके दिवंगत होने के बाद इन्हें भाजपा में शामिल कराया गया और साल-1995 में पहली बार नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा के सिम्बल से लड़ाया गया। उन्हें नगरपालिका अध्यक्ष पद रास आ गया और वह उस पर कुण्डली मारकर बैठ गए और आज यह पद उनके आत्मा के साथ चला गया। 

हरि प्रताप सिंह पांच बार स्वयं और एक बार पत्नी को बनाया था, नपाध्यक्ष 

पहली बार हरि प्रताप सिंह साल-1995 में नगरपालिका के अध्यक्ष बने और फिर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर वह लगातार बने रहे। बीच में साल-2017 में महिला सीट हुई तो अपनी पत्नी को उन्होंने अध्यक्ष पद चुनाव लड़ाया और अध्यक्ष पद पर उन्हें आसीन कराया था। साल-2023 में जब हरि प्रताप सिंह को भाजपा ने नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट दिया तो उन्ही के दल वालों ने विरोध किया कि मरते दम तक क्या प्रतापगढ़ की नगरपालिका अध्यक्ष पद हरि प्रताप सिंह के नाम भाजपा आवंटित कर देगी ? पर शीर्ष नेतृत्व ने सारा विरोध दर किनार करते हुए हरि प्रताप सिंह को टिकट दिया और वह पुनः चुनाव जीते।

प्रतापगढ़ से हरि प्रताप सिंह साल-2002 में भाजपा के टिकट से निर्वाचित हुए थे, विधायक 

हरि प्रताप सिंह नपाध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा के टिकट पर साल-2002 में प्रतापगढ़ से विधायक निर्वाचित हुए थे। साल-2007 और साल-2012 में भाजपा ने हरि प्रताप सिंह को टिकट दिया परन्तु विधानसभा का चुनाव जीतने में असफल रहे। एमएलसी के चुनाव में भाजपा ने हरि प्रताप सिंह को टिकट दिया, परन्तु जनसत्ता दल लोकत्रांतिक के उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के सामने वह चुनाव हार गये। हरि प्रताप सिंह तीन भाई रहे और स्वय सबसे बड़े रहे। मझले भाई अरुण प्रताप सिंह कोरोना संक्रमण काल में दिवंगत हो गए थे और आज हरि प्रताप सिंह का आसमयिक निधन हो गया।

तीन भाईयों में सबसे बड़े थे, नपाध्यक्ष हरि प्रताप सिंह 

अब सबसे छोटे भाई विनय प्रताप सिंह उर्फ बब्बू जो ट्रांसपोर्ट का धंधा करते हैं, उनके कन्धों पर सारी जिम्मेदारी छोड़कर आज हरि प्रताप सिंह हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिए। दुनिया में धन ही सब कुछ नहीं होता, परन्तु हरि प्रताप सिंह धन के आगे सारे रिश्ते नाते गौढ़ मानते रहे। वह भूल चुके थे कि मृत्यु ही अंतिम सत्य है जो सबके जीवन में आती है और उन्हें भी एक दिन आयेगी। राजा हो या रंक एक दिन यह पंच तत्व से बना शरीर उसी पंच तत्व में मिल जाता है। यही अकाट्य सत्य है। खुलासा इंडिया परिवार नपाध्य्क्ष हरि प्रताप सिंह की आसमयिक मौत पर गहरा दुःख प्रकट करता है और मृत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।   

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000