105 साल बाद टूटा नगर पालिका का दोहरा रिकार्ड, पहली बार सपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ नगर पालिका परिषद के चुनाव में 105 साल बाद दोहरा रिकार्ड टूटा है। पहला यह कि गठन के बाद पहली बार कोई अल्पसंख्यक अध्यक्ष के आसन पर विराजमान होगा और दूसरा यह कि अस्तित्व में आने के बाद पहली बार सपा प्रत्याशी को सफलता मिली है। पिछले कई चुनावों में सपा अधिकतर अल्पसंख्यक प्रत्याशी को उतारती रही। सफलता नहीं मिली, तो इससे पहले के चुनाव में व्यापारी नेता पद्माकर लाल वर्मा उर्फ घुट्टुर काे उतारा, लेकिन वह भी सपा की झोली नहीं भर सके। अबकी सपा ने फिर एमवाई का कार्ड खेला, तो सदर के अपराजेय विधायक कहे जाने वाले दुर्गा यादव ने भी पूरी ताकत झोंक दी। नतीजा यह कि इतिहास बदल गया और नगर पालिका परिषद के 21वें अध्यक्ष के रूप में सरफराज आलम को जनता ने ताज पहना दिया। अंग्रेजी हुकूमत में वर्ष-1918 में म्युनिस्पल बोर्ड का गठन करते हुए उस समय के हरष चंद्र रईस को अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। उसी वर्ष चुनाव कराया गया और गंगा प्रसाद राय अध्यक्ष चुने गए। वर्ष-1922 के चुनाव में सूर्यनाथ सिंह, वर्ष-1925 में गंगा प्रसाद राय, वर्ष-1928 में परमेश्वरी दयाल, वर्ष-1930 में बृज बिहारी लाल, वर्ष-1931 में गंगा प्रसाद राय, वर्ष-1933 में सूर्य कुमार सिंह अध्यक्ष बने।

उसके बाद काफी दिनों तक चुनाव नहीं हुआ। आजादी के बाद फिर चुनाव हुआ तो वर्ष-1953 में नागेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, वर्ष-1957 में रामसिंगार राय, वर्ष-1968 में अंबिका तिवारी, वर्ष-1971 में कन्हैया सिंह, वर्ष-1976 में मुनीब राम गुप्ता अध्यक्ष बने। उसके काफी दिनों बाद वर्ष-1988 में फिर चुनाव हुआ, तो रामसिंगार राय, वर्ष-1995 में माला द्विवेदी, वर्ष-2000 में गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, वर्ष-2006 में गिरीश चंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष चुने गए। कार्यकाल के दौरान ही उनका निधन हो गया, तो वर्ष-2011 में उपचुनाव हुआ और उनकी पत्नी शीला श्रीवास्तव को जनता ने मौका दिया। उसके बाद वर्ष-2012 में चुनाव हुआ तो इंदिरा देवी जायसवाल और वर्ष-2017 में फिर शीला श्रीवास्तव अध्यक्ष बन गईं।  वर्ष-1995 तक यह व्यवस्था थी कि अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ और कनिष्ठ उपाध्यक्ष का चुनाव सभासद करते थे और अध्यक्ष का दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की व्यवस्था थी, लेकिन उसके बाद अविश्वास प्रस्ताव की व्यवस्था को सरकार ने समाप्त कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000