पत्नी के प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्याः मायके की जमीन बेचने से किया था इनकार, पति ने हाथ-पैर बांधकर मार डाला

रामपुर में पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी को मायके से जमीन मिली थी। पति उस जमीन को बेचना चाहता था। इसके लिए पत्नी पर लगातार दबाव बना रहा था। शुक्रवार रात करीब 2 बजे पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसे करंट लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह शव को अपने गांव ले गया। जहां उसने गांव वालों को बताया कि उसकी पत्नी की मौत करंट लगने से हुई है।

हालांकि गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और महिला के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वालों ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। रविवार को पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 39 किलोमीटर दूर की है। केमरी थाना क्षेत्र के भटपुरा तारन गांव का इसरार (42) उर्फ गुड्डू परिवार के साथ टांडा हुरमतनगर में किराए के मकान में रहता है। इसरार मजदूरी करता है। उसकी शादी 2013 में नसरीन (36) से हुई थी। उनके चार बेटियां जिया (12), जेबा (10), जोया (8), जुनैरा (2) और एक बेटा जुबैर (3) है।

नसरीन के मां-पिता की उसकी शादी के बाद ही मौत हो गई थी। उसका कोई भाई नहीं था। वह सात बहनें हैं। नसरीन सात बहनों में चौथे नंबर की थी। माता-पिता की मौत के बाद उनकी संपत्ति सातों बहनों में बराबर बांट दी गई। नसरीन के हिस्से में आधा बीघा जमीन आई। बाद में उसने एक बहन के हिस्से की आधा बीघा जमीन भी खरीद ली। इस तरह उसके पास कुल एक बीघा जमीन हो गई।

नसरीन के चाचा इसरार ने बताया कि ससुराल वाले इस जमीन को बेचना चाहते थे, लेकिन नसरीन ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए जमीन बेचने से मना कर दिया। इसके बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे।

प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या का आरोप

मृतक नसरीन के चाचा इसरार ने बताया- 14 अगस्त की रात करीब 2 बजे आरोपी इसरार ने नसरीन से जमीन बेचने की बात कही। नसरीन ने जमीन बेचने से मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसरार ने नसरीन के साथ मारपीट की।

इसके बाद इसरार ने नसरीन के हाथ-पैर बांधकर फर्राटा फैन के तार से प्राइवेट पार्ट में करंट लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा निसार अहमद ने बताया कि नसरीन के शरीर पर कई चोट के निशान थे। शरीर के कई हिस्सों और गले पर भी चोट के निशान थे।

हत्या के बाद गांव ले जाकर करंट से मौत की कहानी बताई

हत्या के बाद इसरार किराए की कार से शव को अपने गांव भटपुरा तारन ले गया। वह शनिवार सुबह करीब 7 बजे गांव पहुंचा। वहां वह रोने लगा और ग्रामीणों को बताया कि नसरीन की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद केमरी पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मायके वालों को सूचना दी।

शनिवार रात नसरीन के परिजनों ने थाने पहुंचकर पति इसरार, ससुर हनीफ, ननद बब्बो और रफत, ननदोई इस्तेकार और नूर आलम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमॉर्टम के बाद मायके वाले शव को अपने गांव शिकारपुर उर्फ पहाड़पुर, थाना टांडा ले गए। शनिवार देर शाम वहीं नसरीन का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने बिजली का तार और मोबाइल बरामद किया

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि ” घटनास्थल से पुलिस ने तूफानी पंखे से अलग किया गया बिजली का तार, फटी हुई काली पॉलीथीन और काले रंग का कीपैड मोबाइल बरामद किया है। आरोपी इसरार उर्फ गुड्डू को रविवार को हाईवे पर नवीन मंडी जीरो पॉइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000