शराब पिलाकर किया कत्ल, गड्ढे में दफन कर अगले दिन लाश पर डाल आया था नमक

मुरादाबाद की भगतपुर थाने की पुलिस ने बादशाह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी हिमांशु के भाई ने बादशाह को पीटा था। इसी पिटाई का बदला लेने के लिए बादशाह हिमांशु के भाई की हत्या करने की धमकियां दे रहा था। मुरादाबाद के भगतपुर इलाके के बादशाह हत्याकांड में मंगलवार को हत्यारोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसके भाई गर्वित ने बादशाह उर्फ चीनू की पिटाई की थी।  इसी पिटाई का बदला लेने के लिए बादशाह गर्वित की हत्या करने की धमकियां दे रहा था। इसके अलावा हिमांशु के बादशाह पर बीस हजार रुपये को लेकर भी विवाद चल रहा था। समझाने के बाद भी बादशाह नहीं माना तो हिमांशु ने अंकुल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर लाश भगतपुर के  भवानीपुर के जंगल में फेंक दी थी।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तीन नवंबर को भवानीपुर के जंगल में एक युवक का शव मिला था। सोमवार को मृतक के शव की पहचान उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी बादशाह उर्फ चीनू (20) के रूप में हुई। इस मामले में बादशाह के दादा ओमपाल सिंह ने काशीपुर में रहने वाले भगतपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी हिमांशु और उसके साथी अंकुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।

मंगलवार को पुलिस ने आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले बादशाह बाइक चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। इस मामले में पुलिस ने हिमांशु से भी पूछताछ की थी। जेल से आने के बाद चीनू ने हिमांशु को बताया कि उसके भाई गर्वित ने जेल जाने से पहले उसके साथ मारपीट की थी। उसकी बहुत बेइज्जती हुई थी। वह उसके भाई से बदला लेगा।

इसके अलावा हिमांशु के बीस हजार रुपये भी बादशाह वापस नहीं दे रहा था।  चीनू उसके भाई से बदला लेने की बार-बार धमकी दे रहा था और रुपये देने से भी इन्कार कर रहा था। इसके बाद उसने अपने साथी अंकुल के साथ मिलकर चीनू की हत्या कर उसकी लाश गन्ने के खेत में फेंक दी थी।

पहले की हत्या, फिर अगले दिन लाश पर डाल आए थे नमक 

पुलिस पूछताछ हत्यारोपी हिमांशु ने बताया कि 21 अक्तूबर को वह अपने दोस्त अंकुल के साथ बादशाह उर्फ चीनू के घर पहुंचा और उसे बहाने से अपने साथ ले गए। इसके बाद लोगों ने शाम को शराब पी। डेकोरेशन का काम करने वाला हिमांशु और उसका साथी अंकुल शराब पिलाने के बहाने बुलेट पर बैठाकर भवानीपुर में हिमांशु के खेत पर ले गए, जहां बादशाह को नशे में धुत कर दिया।
इसके बाद योजना के मुताबिक मुंह व नाक दबाकर चीनू की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी काशीपुर वापस चले गए। अगले दिन बुढ़ानपुर उर्फ अलीगंज में बिल्लू लाला की दुकान पर पहुंचे और एक बोरी नमक खरीदा। रात में दोनों गन्ने के उसी खेत में पहुंचे जहां शव पड़ा था। दोनों ने मिलकर गड्ढा खोदा और चीनू के शव को पन्नी में रखा, शरीर-चेहरे पर नमक डाला। पन्नी को बांधकर गड्ढे में दबा दिया और ऊपर से गन्ने की पत्तियां बिखेर दीं। इसके बाद दोनों काशीपुर चले गए थे। भगतपुर थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी कांठ के बेगमपुर निवासी अंकुल की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000