मुस्लिम ड्राइवर को रोककर मुंह में डाला रंग, टूटा रोजा, पीछे बैठी लेडी पैसेंजर के रोने पर भागे बदमाश

  • ठाणे के मुंब्रा में मुस्लिम ऑटो ड्राइवर के साथ बदसलूकी की गई। कुछ लोगों ने उसे रोककर मुंह में जबरदस्ती रंग डाल दिया। इससे उसका रोजा टूट गया। पीड़ित युवक ने मुंबई पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कार्रवाई की मांग की है।

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में रोजा रखे मुस्लिम युवक के साथ होली के दिन बदसलूकी की गई, जिसकी वजह से उसका रोजा टूट गया। ठाणे के मुंब्रा में मोहम्मद कादिर नाम के युवक ने काफी गुजारिश की और बताया कि उसका रोजा है, लेकिन फिर भी लोग नहीं माने और उसके मुंह में रंग डाल दिया। इस वजह से उसका रोजा टूट गया। मोहम्मद कादिर ने पूरे मामले में शिकायत देते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और साथ ही युवकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पीड़ित मोहम्मद कादिर ने इस मामले में ठाणे के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनसी दर्ज किया है। वहीं कादिर ने इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है।

लड़की के रोने पर बचे

मोहम्मद कादिर महाराष्ट्र के ठाणे में कलवा इलाके से गुजर रहा था। वो एक पैसेंजर को स्टेशन छोड़ने जा रहा था तभी उसके साथ कुछ लोगों ने जबरदस्ती की, रंग लगाया और फिर मुंह में कलर डाल दिया जिससे उसका रोजा टूट गया। इस पूरी घटना में 4-5 लोग शामिल थे। कादिर मुंब्रा के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने ऑटो में कलवा के D-Mart से एक लेडी पैसेंजर को पिकअप किया था और जब वह कलवा के खारीगांव इलाके से निकलने लगे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने मोहम्मद कादिर को पकड़ लिया। उस पर जबरन रंग डाल दिया। पीड़ित कादिर लगातार कहता रहा कि मेरा रोजा है, मुझे जाने दिया जाए लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे। इसी बीच पीछे बैठी लेडी पैसेंजर डर गईं और वह रोने लगी। उसे रोता देख रंग लगा रहे लोग घबरा गए और वहां से फरार हो गए। हालांकि जाने से पहले उन्होंने कादिर में मुंह में रंग फेंक दिया था जिसकी वजह से उसका रोजा टूट गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000