बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा, हर चैट के साथ खास पहेली बनी कोडिंग

कानपुर‌। बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान अहमद को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय और शासन को भेज दी है। रिजवान के परिवार के मोबाइल, लैपटॉप, डेस्क टॉप पर मिले दस्तावेजों के साथ व्हॉट्सएप और इंस्टाग्राम के डिलीट की गई चैट से एजेंसियों को साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसके बावजूद एजेंसियां इस बात का पक्का संदेह जता रही हैं। एटीएस, एनआईए और आईबी के अफसरों ने डॉ. रिजवान और उसके ससुर खालिद माजिद से सोमवार को लगभग आठ घंटे पूछताछ की थी। एनआईए ने इसकी रिपोर्ट केंद्र और सुरक्षा एजेंसी रॉ को भी भेजी है। आर्यनगर से 11 दिसंबर को पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान को पूछताछ के बाद सोमवार को रिजवान और उसके ससुर से पूछताछ के बाद पत्नी व बच्चों के साथ कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से इन पांचों को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस ने रिजवान की रिमांड लेने के लिए मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

रिमांड अर्जी में लिखा है कि डॉ. रिजवान से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। उन्हें पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड पर दिया जाए। पुलिस का दावा है कि अब तक की जांच में डॉ. रिजवान के पाकिस्तान कनेक्शन और कई देशों में यात्रा के संबंध में पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेशी एंबेसी से भी संपर्क किया है। एंबेसी की मदद से रिजवान के पुराने संपर्कों को खंगाला जा रहा है। बांग्लादेश में वह क्या करता था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एजेंसियों ने दूतावास के जरिए रिजवान की रिपोर्ट मांगी है। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के दौरान डॉ. रिजवान मोहम्मद के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम से मैसेज डिलीट मिले। वहीं कुछ विदेशियों से बातचीत के मैसेज एजेंसी के अधिकारियों को मिल गए हैं। पुलिस गंभीरता से इनकी जांच में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक हर चैट में खास कोडिंग की गई है। इसके बारे में रिजवान ने अभी तक मुंह नहीं खोला है। ऐसे में डिलीटेड चैट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से मिली कोडिंग पहेली बनी हुई है। एंजेसी के विशेषज्ञ कोडिंग को सुलझाने में लगे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000