गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाते परिजन उत्तरप्रदेशअमरोहा मामूली विवाद के चलते पड़ोसी ने होमगार्ड को मारी गोली, हालत गंभीर By Khulasa India News Desk Last updated Jan 29, 2025 167 अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े होमगार्ड को गोली मार दी। आनन-फानन में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना उस समय हुई जब वह अपने पोते के साथ भैंसा बुग्गी से खेत जा रहे थे। गोली मारने के बाद आरोपी फरार… बताया जा रहा है कि उसी दौरान गांव का रहने वाला नरेंद्र भी अपना ट्रैक्टर लेकर उसी रास्ते से गुजर रहा था। साइड देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। नरेंद्र ने उस वक्त जैसे-तैसे भैंसा बुग्गी से साइड ले ली और कुछ दूर आगे जाकर ट्रैक्टर अपने साथी सुनील के घर में खड़ा कर दिया। आरोप है कि इसके बाद अपने साथी को लेकर वापस लौटे नरेंद्र ने भैंसा बुग्गी पर सवार करन सिंह पर फायरिंग कर दी। एक गोली होमगार्ड की कमर और दो सीने में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी नरेंद्र और उसका साथी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि नरेंद्र सिंह व सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। अपराध 167 Share