उत्तरप्रदेशबरेली नेपाली युवती को खंभे से बांध बेरहमी से पीटने के आरोपी बोले- गलती हो गई; चोर समझ पकड़ा फिर पार कर दी थीं हदें By Pratibha Rajdar Last updated Aug 4, 2025 267 बरेली के किला थाना क्षेत्र में अपने परिचित युवक के घर आई नेपाल की युवती को शुक्रवार रात चोर समझकर खंभे से बांधकर डंडों से पीटने वाले चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पिटाई से युवती के कई दांत और दायां पैर टूट गया, हालांकि जिला अस्पताल में भर्ती युवती की हालत अब बेहतर है। किला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि मोहल्ला बारादरी निवासी गौरव सक्सेना, शिवम सक्सेना, अमन सक्सेना और अरुण सैनी को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने कबूल किया कि उनसे गलती हो गई। वह युवती को चोर समझ बैठे थे। इनमें से किसी ने उसे रस्सी से बांधा तो किसी ने उसकी पिटाई की। इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो देखकर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। ये था पूरा मामला नेपाल के पोखरा जिले की सुस्मिता सारु मगर उर्फ काजल नोएडा में काम करती थी। शुक्रवार को वह अपने परिचित विनय के साथ यहां किला के बारादरी मोहल्ले में उसके घर रुकने आई थी। उसने बताया कि रात करीब एक बजे उसके नंबर पर कोई कॉल आई। वह बात करती हुई छत पर चली गई। भीड़ से बचने के लिए छत से लगाई थी छलांग उसने देखा कि आसपास छतों पर मोहल्ले के लोग खड़े थे। वह उसकी ओर टार्च जलाकर चोर-चोर चिल्लाते हुए दौड़े। इससे वह काफी डर गई और छत का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगी। कुंडा फंसने से दरवाजा नहीं खुला तो भीड़ से बचने को उसने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर चोर बताकर पीटा था छत से नीचे गिरने के बाद मोहल्ले के लोगों ने उसकी डंडों से पिटाई की। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर चोर बताकर पीटा। उसके दो दांत टूट गए। पैर में चोट आई। उसने विनय का नाम बताया तो उसे छोड़ा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई। समाचार 267 Share