लूडो खेलते समय हार जाने पर कसता था तंज, बदला लेने के लिए तालाब के पानी में डूबोकर की भतीजे थी हत्या

बलिया जिले में बालक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तंज का बदला लेने के लिए बालक की हत्या की थी। बलिया जिले के फेफना थाना के आमडारी गांव निवासी 10 वर्षीय यशवंत को पानी में डुबोकर हत्या करने के आरोपी प्रतीक वर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आमडारी से पकड़ी जाने वाले मार्ग के पास मंगलवार की देर रात मुठभेड़ हुई। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखा व कीचड़ लगे कपड़े बरामद हुए हैं।

इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

शत्रुघ्न के साथ लूडो खेलते समय प्रतीक बार-बार हार जाता था। इस पर शत्रुघ्न उस पर तंज कसते थे। इसी का बदला लेने के लिए प्रतीक ने शत्रुघ्न के भतीजे यशवंत की हत्या कर दी थी। आरोपी पर पहले से ही हत्या प्रयास सहित दो प्राथमिकी दर्ज है।

ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि देर रात फेफना पुलिस टीम आमडारी से पकड़ी जाने वाले मार्ग के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रतीक वर्मा निवासी आमडारी के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तालाब के पानी में डूबोकर की थी हत्या

पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि मोहल्ले के शत्रुघ्न के साथ लूडो खेलते समय वह बार-बार हार जाता था। इस पर शत्रुघ्न उस पर तंज कसते थे। इसी का बदला लेने के लिए रविवार की शाम शत्रुघ्न वर्मा के भतीजे यशवंत को घर के पीछे खेत में ले गया और तालाब के पानी में डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में रखकर छिपा दिया। घायल प्रतीक वर्मा का सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद चालान कर दिया गया।

मां की मौत के बाद दबंग हुआ प्रतीक

मोहल्ले के लोगों के अनुसार, आरोपी प्रतीक का घर यशवंत के घर के पास ही है। उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता कमाने में व्यस्त रहते हैं। इस कारण वह उसकी निगरानी नहीं कर पाते। इससे प्रतीक गलत रास्ते पर चल पड़ा। एक साल पहले दुमदुमा के पास छिनैती की थी। उस मामले में सजा काट कर कुछ दिन पूर्व जेल से बाहर आया था। 15 दिन पूर्व गांव की एक महिला का मोबाइल चुराया था, जो शव के पास मिला था। एक महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। इसमें शत्रुधन ने उसके चाचा से शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार, शत्रुघ्न के तंज कसते पर प्रतीक से कहासुनी भी हुई थी। उसके बाद दोनों ने साथ खेलना बंद कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000