मऊ से वाया प्रयागराज- मुंबई के लिए आज से शुरू होगी नई ट्रेन, रेल मंत्री करेंगे उद्घाटन

प्रयागराज। संगम नगरी से मुंबई रूट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। बुधवार से एक नई ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते मुंबई तक चलेगी। इस ट्रेन का संचालन मऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक होगा। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। 22 नवंबर को इस ट्रेन का उद्घाटन मऊ रेलवे स्टेशन पर होगा और प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर पुन: इसे हरी झंडी दिखाई जाएगी। नई ट्रेन से मुंबई रूट पर ट्रेनों में सीट न मिलने की समस्या से थोड़ी राहत मिलेगी। 05181 के रूप में मऊ-प्रयागराज-सीएसटी साप्ताहिक ट्रेन मऊ से शाम चार बजे चलेगी। शाम 5.02 बजे आजमगढ़ व जौनपुर से शाम 7.20 बजे रवाना होगी। यह जंघई से रात 8.27 बजे, फूलपुर से रात नौ बजे व प्रयाग से रात 9.52 बजे रवाना होगी। रात सवा 10 बजे यह प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन एलएचबी कोच से लैस है।

इसमें लगेज सह जनरेटर यान एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार को, शयनयान के पांच कोच, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच व एलएसएलआरडी का एक कोच सहित 22 कोच होंगे। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को ट्रेन का उद्घाटन हो जाएगा। पहले दिन यह प्रयागराज तक ही जाएगी। शनिवार तक ट्रेन की समयसारिणी जारी हो जाएगी। इसके बाद इसका संचालन मऊ से प्रयागराज के रास्ते मुंबई तक होगा। मऊ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000