पिता की हत्या का बदला लेने के लिए नौ साल के बच्चे की हत्या, गांव के ट्यूबवेल के टैंक में मिला शव

सुल्तानपुर जिले में थाना क्षेत्र गोसाईगंज के उघड़पुर गांव में शनिवार की रात तेरहवीं भोज कार्यक्रम में शामिल होने गया एक नौ वर्षीय बालक को अगवा कर उसका कत्ल कर दिया गया। साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक का शव पड़ोस के सेहूपारा गांव के खेत में स्थित एक निजी नलकूप के टैंक में डाल दिया गया। रविवार को देर शाम मृतक का शव मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ पहले अपहरण का केस दर्ज किया था। बाद में मृतक के पिता की मांग पर बाद पुलिस ने धाराओं में परिवर्तन किया है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघड़पुर गांव निवासी राघवराम का पुत्र विवेक कुमार (09) शनिवार रात गांव के ही शिवबहादुर के यहां पर आयोजित तेरहवीं भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां से काफी देर बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद कार्यक्रम स्थल व गांव में विवेक की खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पूरी रात घर के लोग विवेक की तलाश करते रहे। रविवार को राघवराम के परिवारीजन व रिश्तेदार इकट्ठा होकर सीधे गोसाईगंज थाने पर पहुंच गए।

वहां पर राघवराम ने पुत्र विवेक के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए थाने पर गांव के ही आदित्य, सत्यम व प्रियांशु के खिलाफ तहरीर दी गई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद गांव में ग्रामीणों के साथ पुलिस ने पुलिस ने विवेक की खोजबीन शुरू की तो सेहूपारा गांव के खेत में स्थित एक निजी नलकूप के टैंक में उसका शव पड़ा देखा गया। शव मिलने का पता चलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह पहुंचे। शव को टैंक से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। शव मिलने के बाद विवेक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पिता राघवराम ने पुलिस अधिकारियों से हत्या का केस दर्ज कराने व दो आरोपियों का नाम बढ़ाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने धाराओं में परिवर्तन व अन्य आरोपियों का नाम बढ़ाने का आश्वासन पीड़ित परिजनों को दिया।

आपसी अदावत ने ले ली मासूम की जान…

उघड़पुर गांव में राघवराम व आरोपियों के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इस बात को लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि विपक्षियों ने राघवराम से बदला लेने के लिए उसके पुत्र विवेक का पहले अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। 

आरोपियों ने ही बताई घटनास्थल की डिटेल…

 सूत्रों की मानें तो पकड़े गए आरोपियों ने रविवार को तहरीर मिलने के बाद करीब पांच लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने सख्ती  दिखाई तो विवेक की हत्या का पता चला। आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। साथ ही शव छिपाने की जगह भी बताई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस सेहूपारा स्थित निजी नलकूप पर पहुंची और वहां से मृतक का शव बरामद किया गया।

घर में सबसे छोटा था विवेक…

उघड़पुर निवासी राघवराम की चार संताने थीं। उनका सबसे बड़ा पुत्र पंकज है। इसके बाद दो बेटियां आशा व गायत्री हैं। विवेक उनका सबसे छोटा पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000