फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत परिवार के आठ लोगों को नोटिस,जमीन के बंटवारे का विवाद भी पहुंच सकता है अदालत

मुजफ्फरनगर।फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार की एक सौ करोड़ रुपये की संपत्ति के विवाद में शुक्रवार को सुनवाई हुई।अदालत ने नवाजुद्दीन की मां और प्रतिवादी सभी बहन-भाइयों को नोटिस जारी किए गए हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन में अगली सुनवाई सात मार्च को होगी। नवाजुद्दीन के भाई शमाशुद्दीन ने 17 नवंबर 2023 को संपत्ति बंटवारे के लिए अदालत में वाद दायर किया था। शमाशुद्दीन के अधिवक्ता खुर्शीद फारूकी ने बताया कि शुक्रवार को प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन में हुई। प्रतिवादी अदालत में हाजिर नहीं हुए। अदालत की ओर से अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत सभी आठ प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए गए हैं। एक सौ करोड़ रुपये की संपत्ति में बुढ़ाना का पैतृक मकान और 21 दुकाने हैं। अभिनेता के पिता जमीदार नवाबुद्दीन सिद्दीकी के इंतकाल के बाद यह विवाद शुरू हुआ। भाइयों के बीच बुढ़ाना के पैतृक मकान और दुकानों के बंटवारे को लेकर अदालत तक बात पहुंच गई। अदालत ने सुनवाई के लिए सात मार्च की तिथि तय की है।

अधिवक्ता खुर्शीद फारूकी ने बताया कि वादी शमासुद्दीन ने वाद दायर कराया है। इसके बाद अदालत ने उनके भाई अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनकी माता मेहरूनिशां, भाई अयाजुद्दीन, फैजुद्दीन, माजूद्दीन, अलमासुद्दीन,मिनाजुद्दीन के अलावा बहन शामिया को नोटिस भेजे गए हैं। बता दें कि बुढ़ाना में फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार की करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन है। जमीन के बंटवारे को लेकर भी मनमुटाव है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि बुढ़ाना तहसील में जमीन के बंटवारे के मामले में भी वाद दायर किया जा सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000