अब खेल-खेल में प्यार हो जा रहा है, पबजी खेलते हुए चार बच्चों की मां को भारतीय युवक से हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा आई महिला गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। प्यार कब किससे कहां हो जाए कोई नहीं जानता है। प्यार ना रंग देखता है ना रूप देखता है, प्यार ना जाति देखता है न धर्म देखता है न सरहदों को देखता है। मोबाइल पर पबजी गेम खेलने के दौरान एक पाकिस्तानी महिला और भारतीय युवक का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वो उससे मिलने सरहद पार करते हुए उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। महिला के इस जुनून ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी महिला को बल्लभगढ़ में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान की 4 बच्चों की मां सीमा हैदर को पबजी खेलते हुए भारतीय युवक सचिन से प्यार हो गया था। कराची की रहने वाली सीमा अपने प्रेमी सचिन से मिलने के लिए सरहद पार करते हुए 1100 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा आ गई। सीमा 13 मई को भारत पहुंची और सीधे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में अपने प्रेमी सचिन के पास पहुंच गई। सचिन ने रबूपुरा इलाके के ही अंबेडकर गांव में एक कमरा किराए पर लिया और सीमा हैदर और उसके चार बच्चों के साथ रहने लगा। कुछ दिनों के बाद सचिन सीमा को अपने घर ले आया। सीमा के पाकिस्तानी होने को लेकर आसपास के इलाके में सुगबुगाहट शुरू हो गई, जिसकी जानकारी पुलिस को भी मिली। लोगों को इस बात पर शक हो रहा था कि एक महिला अपने चार बच्चों को लेकर इतने कम उम्र के युवक के साथ क्यों रह रही है ? आसपास के लोगों ने सचिन से महिला के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।

इसके बाद सचिन ने अपने पिता नेत्रपाल को पूरी बात बताई और महिला को घर लाने के लिए अनुमति मांगी। सचिन के मुताबिक नेत्रपाल महिला को बहू के रूप में अपनाने के लिए तो राजी हो गए, लेकिन कोई कानूनी दिक्कत न आए इसलिए वह वकील से बात करने पहुंच गए। बस यहीं से नोएडा पुलिस को पाकिस्तानी महिला के अवैध रूप से नोएडा में रहने की जानकारी मिल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सचिन सीमा हैदर को लेकर अंबेडकरनगर के कमरे से निकल गया और बल्लभगढ़ की तरफ से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने सीमा हैदर और सचिन को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस सीमा हैदर को जेल भेजने की तैयारी में है, लेकिन बच्चे कहां रहेंगे ये अभी साफ नहीं है। पुलिस का कहना है कि सीमा के बच्चों के बारे में कोर्ट के आदेश के अनुसार काम होगा।

अवैध रूप से पाकिस्तानी महिला को रखने के आरोप में पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। सीमा हैदर के पास से पुलिस ने एक सिम बरामद किया है जो पाकिस्तानी है। पुलिस ने मोबाइल और सिम को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा पुलिस को सीमा और उसके चारों बच्चों का पासपोर्ट मिला है, जिस पर नेपाल का वीजा लगा हुआ है। पुलिस ने पाकिस्तान महिला सीमा हैदर के पास से पासपोर्ट के अलावा उसका मैरिज सर्टिफिकेट, तीन आधार कार्ड, गवर्नर ऑफ पाकिस्तान नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर) की एक सूची भी बरामद की है। सीमा हैदर के पास से पांच वैक्सीनेशन कार्ड और काठमांडू से दिल्ली तक की यात्रा का बस टिकट भी मिला है। इतना ही नहीं सीमा की पहली शादी के दो वीडियो कैसेट भी मिले हैं, वो अपनी शादी से जुड़े सभी दस्तावेज और सबूत लेकर भारत आई है।

नोएडा पुलिस के मुताबिक सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैस्माबाद की रहने वाली है। दस्तावेजों के मुताबिक उसकी शादी गुलाम रजा के साथ 2014 में हुई थी। शादी से तीन बच्चियां और एक लड़का पैदा हुआ। सबसे बड़ी लड़की की उम्र महज 7 साल है। गुलाम हैदर कराची में अपने परिवार के साथ रहता था और वहां पर टाइल्स लगाने का काम करता था। साल- 2019 में गुलाम हैदर काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था। पति के विदेश जाने के बाद सीमा हैदर मोबाइल में ज्यादा वक्त बिताने लगी। सीमा हैदर का ज्यादा टाइम पबजी खेलने में बीतने लगा। साल- 2019 में पबजी खेलते समय पहली बार सीमा की बात सोशल मीडिया के जरिए गौतमबुध नगर के रहने वाले सचिन से हुई।

पबजी खेलते-खेलते ही दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई फिर दोनों इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर चैटिंग करने लगे। फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद सीमा हैदर ने कई बार सचिन से मिलने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोशिश पहली बार मार्च 2023 में सफल हुई।सीमा मार्च महीने में कराची से निकली और फिर नेपाल के पास शाहजहां पहुंची। वहां से फिर वो काठमांडू पहुंची। इधर सचिन भी ग्रेटर नोएडा से काठमांडू बस से पहुंच गया और दोनों 7 दिनों तक काठमांडू के एक होटल में रुके रहे। सात दिनों बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन ग्रेटर नोएडा लौट आया। जांच में यह बात सामने आई है कि नेपाल टूर के दौरान ही सचिन और सीमा ने साथ रहने का मन बना लिया था।

नेपाल से वापस कराची लौटने के बाद सीमा हैदर ने सबसे पहले करांची में एक ट्रैवल एजेंट से संपर्क किया। सीमा ने ट्रैवल एजेंसी से पूछा कि वह किस तरह से अपने चार बच्चों के साथ हिंदुस्तान जा सकती है। तब उसे पता चला कि नेपाल के रास्ते वह हिंदुस्तान में बड़ी आसानी से दाखिल हो सकती है। हालांकि  नेपाल तक जाने के लिए उसे अपने बच्चों के पासपोर्ट की जरूरत थी। इन सब में अच्छा-खासा पैसा भी खर्च होने वाला था। इसलिए सीमा हैदर ने अपनी एक जमीन बेच दी। फिर अपने चारों बच्चों का पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद सीमा हैदर अपने बच्चों को लेकर पाकिस्तान से काठमांडू पहुंची और वहां से बस लेकर दिल्ली पहुंच गई। 13 मई को सीमा गौतमबुध नगर के रबूपुरा इलाके में पहुंच गई जहां सचिन रहता था।

बरहाल नोएडा पुलिस साजिश की किसी संभावना से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। सीमा हैदर कितना सच बोल रही है और क्या छुपा रही है यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस ने हनी ट्रैप की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। ग्रेटर नोएडा में बड़े निर्माण हो रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बन रहा है। ऐसे में पुलिस केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर हर एंगल से इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं है। वहीं जिस युवक सचिन के लिए सीमा हैदर सरहद पार कर भारत पहुंची है। उसकी उम्र लगभग 23 साल है। सचिन किराने की दुकान पर हेल्पर का काम करता है, जिसकी ज्यादा से ज्यादा कमाई दस हजार रुपये के आसपास होगी।

ऐसे में सीमा हैदर ने सचिन के साथ रहने की प्लानिंग क्यों की पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर 13 मई से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रह रही थी। ग्रेटर नोएडा की दूरी दिल्ली से 50 किलोमीटर है। फिर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में नोएडा में कई विदेशी नागरिकों के अवैध रूप से रहने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने कुछ चीनी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के आरोप में भी पकड़ा था। इसके अलावा नाइजीरियाई नागरिकों को भी इस इलाके में अवैध रूप से रहने पर पकड़ा गया है। अफ्रीकी मूल के नागरिक तो बाकायदा इलाके में ड्रग्स की फैक्ट्री भी चला रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000