पेंटर तौहीद के पाक दोस्त को लेकर सामने आईं चौंकाने वाली जानकारी, गुजरात के एक संगठन से जुड़े तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला का रहने वाला पेंटर तौहीद खान का दोस्त कराची का छात्र फैजान डोगर है। फैजान पाकिस्तानी राजनीतिक दल तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान से जुड़ा बताया जा रहा है। यह कट्टरपंथी विचारधारा वाला संगठन माना जाता है। जम्मू कश्मीर मामले में नरमी बरतने पर अक्सर पाकिस्तानी सरकारों के विरोध में ये संगठन खड़ा हो जाता है। इसके अलावा गुजरात के धार्मिक संगठनों से भी उसका जुड़ाव निकल रहा है।

सोशल मीडिया एकाउंट पर की गई जांच पड़ताल से पता चला है कि फैजान डोगर स्नातक का छात्र है और कराची का रहने वाला है। गुजरात में सक्रिय संगठन एसडीआई के कार्यक्रम से संबंधित पोस्ट फैजान ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है, लेकिन यह पोस्ट पुरानी है। पोस्ट से पता चलता है कि फैजान पहले से भारत और यहां के संगठन को लेकर सक्रिय है। कार्यक्रम के पोस्टर पर एसडीआई गुजरात का लोगो लगा है। कई और संगठनों के नाम भी लिखे हैं। पोस्टर पर एक मोबाइल नंबर दिया गया है, जिससे व्हाट्सएप ब्रॉडकास्ट किया जाता है।

जैसा कि दिखाया गया है कि इससे इस्लामिक वेलफेयर मिशन के तहत ब्रॉडकास्ट किए जाते हैं। ब्रॉडकास्ट में किस तरह की चीजें शेयर की जाती हैं, यह जांच का विषय है। इस कार्यक्रम के पोस्टर फैजान तक कैसे पहुंचे और आंवला निवासी तौहीद इन संगठनों से जुड़ा है या नहीं, इसकी जांच एनआईए कर रही है। बता दें कि रविवार को लखनऊ एनआईए की टीम ने आंवला में तौहीद खान के घर दबिश दी और पांच घंटे तक पूछताछ की थी। टीम तौहीद का मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज साथ ले गई थी। अब तौहीद को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

तौहीद सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा सक्रियता की वजह से एनआईए के रडार पर आया है। तौहीद की दोस्ती कराची के फैजान डोगर से है, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। तौहीद खान ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए सफाई दी। तौहीद ने कहा कि उसे नगर व मोहल्ले के लोग अजीब नजरों से देख रहे हैं। उस पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। परिचित लोग ही उससे करोड़ों की फंडिंग के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। उसके घर की हालत कोई नहीं देख रहा। एनआईए के लोग उसके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों साथ ले गए हैं। उसे कुछ कागज दे गए हैं जो अंग्रेजी में हैं। उन्हें वो पढ़ नहीं सकता। वह इन्हें लेकर ही पांच जुलाई को लखनऊ जाएगा। तौहीद ने किसी और को कागज दिखाने से इनकार कर दिया।

तौहीद ने बताया कि टीम के अधिकारियों ने किसी दानिश नाम के व्यक्ति के बारे में उससे कई बार पूछताछ की। घर में घुसते ही सबसे पहले उससे कहा यही कहा कि घर में जो भी विदेशी करेंसी और असलहे हैं, उनको निकाल दो। अगर उन्होंने निकाले तो बहुत परेशानी होगी। तौहीद के मुताबिक एक बार चैटिंग के दौरान उसने नासमझी में देश की सरकार के बारे में कुछ गलत कमेंट कर दिया था। अब वह नहीं समझ पा रहा किस वजह से उसके यहां छापा मारा गया। सोमवार का तौहीद खान के घर उसके मिलने वालों व रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। जो भी घर आ रहा था, उससे दर्जनों सवाल पूछ रहा था। रविवार को छापे के दौरान टीम ने घर के अंदर चीजों को खंगाला था। सोमवार को पूरे दिन घर के सदस्य बिखरे हुए सामान को व्यवस्थित करने में लगे रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000