महफिल तो यूपी में अब सजेगी, अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा संकेत

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। देश में कई सीटें ऐसी है जिन सीटों पर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की खुद किस्मत दांव पर लगी है। वाराणसी से पीएम मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, वायनाड में राहुल गांधी, अमेठी में स्मृति ईरानी और अब अखिलेश यादव के नामांकन करने के बाद कन्नौज सीट हॉट सीट बन चुकी है। उधर अखिलेश यादव के एक बयान के बाद लगभग तय हो गया है कि यूपी के दो लड़कों की जोड़ी सिर्फ चुनाव प्रचारक तक ही नहीं बल्कि चुनावी मैदान में भी उतरेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी की अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश ने कहा कि अब तो यूपी में महफ़िल सजनी है।

राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने पर अखिलेश ने कही ये बात…

दरअसल कन्नौज सीट से नामांकन करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि नामांकन के दिन ही जनता ने तय कर दिया है कि सपा ऐतिहासिक मतों से रिकार्ड बनाने जा रही है। वहीं इस दौरान अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सब आएंगे अब तो, अब तो महफ़िल यूपी में ही सजनी है। पत्रकारों ने अखिलेश के नामांकन के बाद प्रेस वार्ता के दौरान सपा मुखिया से सवाल करते हुए पूछा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आप तो कन्नौज से आ गए हैं आपके दोस्त भी अमेठी से आने वाले हैं, यहां दोस्त का मतलब राहुल गांधी से जुड़ा था। जिस पर अखिलेश यादव ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया है। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद यह माना जा रहा है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1 मई को अमेठी सीट से अपना नामांकन कर सकते हैं।

अखिलेश यादव ने अपनी जीत का किया दावा…

उधर कन्नौज सीट से नामांकन करने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी जीत का दावा कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यहां की जनता एक बार फिर समाजवादियों को ऐतिहासिक वोटों से जिताएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी, नेता, कार्यकर्ता, और सभी की भावनाएं यह थी कि समाजवादी पार्टी की तरफ से मुझे यहां से चुनाव लड़ाया जाए। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे उम्मीद है कि मुझे यहां से आशीर्वाद मिलेगा।इस दौरान सपा मुखिया ने कन्नौज से BJP उम्मीदवार सुब्रत पाठक के ‘भारत बनाम पाकिस्तान मैच’ वाले बयान पर कहा कि न वे बॉल फेंक पाएंगे, न बैट घूमा पाएंगे, अगर पहली बॉल पर छक्का न मारा तो हम समाजवादी लोग नहीं हैं। हम 6 की 6 बॉल पर छक्का मारेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000