मुरादाबाद में नर्स से दरिंदगी,अस्पताल में बंधक बना डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है।अस्पताल के संचालक डॉक्टर शाहनवाज ने अपने ही अस्पताल में काम करने वाली 20 साल की नर्स को बंधक बनाकर रेप किया। अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स और वार्ड बॉय भी डॉक्टर की करतूत में शामिल है। ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात डॉक्टर ने नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। रविवार सुबह घर पहुंची नर्स ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने नर्स के पिता की तहरीर पर डॉक्टर शाहनवाज, नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। डिलारी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी ठाकुरद्वारा-काशीपुर रोड स्थित एक अस्पताल में 10 माह से नर्स का काम कर रही है।

शनिवार शाम करीब सात बजे उसकी बेटी ड्यूटी करने के लिए अस्पताल गई थी। आरोप है कि अस्पताल में ही तैनात नर्स मेहनाज ने साजिश के तहत बेटी से कहा कि उसे डॉ. शाहनवाज ने अपने कमरे में बुलाया है। बेटी ने डॉक्टर के पास जाने से मना किया तो वार्ड बॉय जुनैद और मेहनाज उसे जबरदस्ती डॉ. शाहनवाज के अस्पताल के ऊपर बने कमरे में ले गए और कमरा बाहर से बंद कर दिया। रात करीब 12 बजे डॉक्टर ने नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। साथ ही डॉक्टर ने जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने नर्स का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। रविवार सुबह अस्पताल की मुख्य नर्स आई तो पीड़िता ने उससे शिकायत की तो उसे घर भेज दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने डॉ. शाहनवाज निवासी राजपुर केसरिया, नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। नर्स व वार्ड बॉय को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने कहा कि अभी पीड़िता के बयान नहीं दर्ज हुए हैं। ठाकुरद्वारा की घटना संवेदनशील है। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – सतपाल अंतिल, एसएसपी मुरादाबाद

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

सीएमओ के निर्देश पर रविवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएचसी के अधीक्षक ने डॉक्टर इंतखाब आलम, फार्मासिस्ट कमल सिंह रावत और आशु गुप्ता की टीम को अस्पताल में भेजकर वहां भर्ती मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली, जिससे अस्पताल सीज होने पर मरीजों को शिफ्ट किया जा सके।

अस्पताल में करीब नौ मरीज भर्ती मिले। सीओ राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी डॉक्टर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डॉक्टर शाहनवाज के पास बीयूएमएस की डिग्री बताई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000