नशे के कारोबार में लगे तस्करों से रिश्वत लेने के आरोप में रिश्वतखोर थानेदार कोहड़ौर बच्चेलाल प्रसाद और महाभ्रष्ट उप निरीक्षक हरीश तिवारी, चौकी प्रभारी मदाफरपुर समेत 10 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल किया लाइन हाजिर, मचा हडकंप

कोहड़ौर एसओ बच्चेलाल प्रसाद को एसपी सतपाल अंतिल ने लाइन हाजिर कर खिलाया प्रसाद, उनकी जगह क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक इंद्रदेव को दी कोहड़ौर थाने की कमान…

थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, नशे के खिलाफ प्रतापगढ़ के एसपी की बड़ी कार्यवाही...
कोहड़ौर थाना क्षेत्रान्तर्गत मदाफरपुर चौकी के करीब और थाने के करीब बाजार में खुलेआम बिक रहे गांजे की शिकायत पर बिठायी थी,एसपी ने जांच,एस पी की कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कम्प…

 

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र कोहड़ौर अन्तर्गत अवैध गांजा/नारकोटिक्स बिक्री की प्राप्त शिकायतों के क्रम में जांचोपरान्त जब मामले में पुलिस के अफसरों और पुलिस के जवानों की संलिप्तता प्रकाश में आई तो बिना विलंव किये पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल ने रिश्वतखोर थानेदार कोहड़ौर बच्चेलाल प्रसाद और उप निरीक्षक हरीश तिवारी चौकी प्रभारी मदाफरपुर समेत 10 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ इन दिनों एक्शन मोड में है। पुलिस अधिकारियों की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं कर रहे है। इलाके में चल रहे अवैध गांजे के काले कारोबार की शिकायत मिलने के बाद एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना कोहड़ौर के प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद, चौकी प्रभारी मदाफरपुर, हरीश तिवारी समेत 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

जनपद प्रतापगढ़ में नशे का कारोबार पुलिस के संरक्षण में जमकर फलता फूलता रहा है। गैर प्रान्त उड़ीसा से कई बार ट्रकों में गांजा की खेप पकड़ी गई। सच बात तो यह है कि थाना कोहड़ौर का क्षेत्र बार्डर जनपद अमेठी और सुल्तानपुर से जुड़ा है। अफीम, गांजा और चरस की इंट्री थाना कोहड़ौर क्षेत्र से कराई जाती है। जनपद बाराबंकी से जनपद प्रतापगढ़ में नशे के कारोबार में जुड़े तस्करों द्वारा सबसे पहले भ्रष्ट और रिश्वतखोर पुलिस अफसर और सिपाहियों की तलाश कर उन्हें महीने में एक मोटी धनराशि देने की पहल की जाती है और जैसे ही बात तय हो जाती है, वैसे ही धंधा शुरू हो जाता है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को मदाफरपुर इलाके में अवैध गांजा नारकोटिक्स की बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके जांचोंपरांत पुलिस अधीक्षक ने मामले में संलिप्त पाए जाने वाले कोहड़ौर के घूंसखोर प्रभारी निरीक्षक, बच्चेलाल प्रसाद और महाभ्रष्ट उप निरीक्षक हरीश तिवारी, चौकी प्रभारी मदाफरपुर समेत 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर होने वाले सिपाहियों में चौकी मदाफरपुर के सभी स्टाफ, जिसमें मुख्य आरक्षी शिवचंद्र यादव, आरक्षी नन्हे लाल बिंद, आरक्षी आशीष कुमार, आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी बलराम सिंह चौहान, आरक्षी अनिल पटेल और आरक्षी रामनारायण है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए एसपी ने विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000