अवैध संबंध के शक में LLB के छात्र की हत्या कर गड्ढे में दबा दिया था शव, कोर्ट ने आरोपी पति-पत्नी और बेटी को सुनाई आजीवन कारावास

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बैचलर ऑफ लॉ (LLB) के छात्र की हत्या कर बेसमेंट में गड्ढा खोद शव दबाने के मामले में कोर्ट ने पति-पत्नी और बेटी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। विशेष लोक अभियोजक सुनील कौशिक ने बताया कि फिरोजपुर, बलिया के रहने वाले पंकज कुमार सिंह गाजियाबाद के एक कॉलेज में एलएलबी फोर्थ ईयर के छात्र थे। वह साइबर कैफे भी चलाते थे। साहिबाबाद के गिरधर एन्क्लेव में मुन्ना कुमार हरिओम के मकान में वह किराये पर रहते थे।

मकान मालिक को पंकज के साथ बेटी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी वजह से मुन्ना ने 9 सितंबर साल-2019 को पंकज की हत्या कर शव मकान के बेसमेंट में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पंकज के पिता मनीष कुमार सिंह ने साहिबाबाद थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया था कि मुन्ना कुमार के घर से बदबू आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना कुमार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

उसने अपनी पत्नी सुलेखा और बेटी अंकिता के साथ मिलकर पंकज की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 14 सितंबर साल-2019 को पंकज का शव बेसमेंट के गड्ढे से बरामद कर लिया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की अंतिम सुनवाई एडीजे 10 कोर्ट के न्यायाधीश आनंद प्रकाश सिंह ने की। शुक्रवार को कोर्ट ने पेश सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर मुन्ना कुमार, उसकी पत्नी सुलेखा और बेटी अंकिता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000