प्रेम प्रसंग के शक में और कर्ज चुकाने को लेकर कर दी युवक की हत्या, पहले पिलाई शराब फिर गला दबाकर ली जान

बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। एसओजी और पुलिस ने जांच की तो एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से मृतक का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल व कपड़े आदि बरामद किए हैं। आरोपी ने अपनी भांजी से प्रेम प्रसंग के शक और अपना कर्ज चुकाने के लिए युवक को पहले शराब पिलाई फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक के चेहरे पर तेजाब डालकर खंती में डाल दिया था। हत्या करने के बाद उसने युवक के मोबाइल से रुपयों का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने का प्रयास किया था। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।

थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी निवासी गोपाल श्रीवास्तव पुत्र महावीर इंटरमीडिएट का छात्र था। वह 8 सितंबर को लापता हो गया था। परिजनों के तलाश करने पर उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन परिजनों ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी थी। 13 सितंबर को गांव लभारी के पास जंगल में कंकाल मिला। पास में पड़े कपड़े और हाथ के कलावा से परिजनों ने गोपाल श्रीवास्तव के रूप में शिनाख्त की। परिजनों ने गोपाल के गांव निवासी दोस्त के बारे में पुलिस को बताया। कहा कि वह गोपाल को घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद गोपाल वापस घर नहीं लौटा है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम लायक न होने की वजह से पैर की हड्डी सुरक्षित रखी गई थी। मृतक के भाई मोनू की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आरोपों के मद्देनजर खुलासे के लिए टीमों को लगाया। एसओजी और कादरचौक के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने जांच शुरू की। तब जाकर आरोपी पकड़ में आया।

पहले बियर पिलाई फिर जंगल में ले जाकर हत्या…

गांव निवासी सचिन कुमार पुत्र विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि उसे गोपाल का अपनी भांजी के साथ प्रेम प्रसंग होने का शक था। साथ ही उसपर बहुत कर्ज था। किसी ने बताया था कि गोपाल श्रीवास्तव के बैंक खाते में तीन लाख रुपये हैं तो उसने हत्या करने का प्लान बनाया। वह 8 सितंबर को गोपाल को साथ ले गया। जहां उसे पांच केन बियर पिलाईं। गोपाल नशे में हो गया तो उसे गांव के पास जंगल में ले गया। जहां सिर पर ईंट से प्रहार किया। फिर गमछे से उसका गला दबा दिया।

शव पर तेजाब डालकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास…

आरोपी ने मौत होने पर शव के ऊपर दो बोतल तेजाब डालकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। जिससे किसी को पता नहीं चलेगा। फिर गोपाल का मोबाइल लेकर अपने खाते में रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने की कोशिश की। पुलिस ने मामूरगंज तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश सिंह, उपनिरीक्षक वारिश खान, सिपाही राजेश कुमार, मोहित कुमार, घनेंद्र सिंह और सर्विलांस निरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक धर्वेंद्र कुमार, संदीप कुमार शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000