मोबाइल चोरी के शक में किशोर को दी तालिबानी सजा; पहले हाथ बांधकर पंखे से लटकाया, फिर पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा मे मोबाइल चोरी के शक में किशोर को पहले हाथ बांधकर छत के पंखे से लटकाया। इसके बाद  पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। किशोर अपने बेगुनाह होने की दुहाई देता रहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। तालिबानी अंदाज में दी गई सजा की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप…

जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी सलीम के परिवार के सदस्य का मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी करने का शक दूसरी बिरादरी के 17 वर्षीय किशोर पर था। लिहाजा शनिवार शाम किशोर को पकड़कर गांव पेड़ से रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। इससे पहले घर में छत के पंखे पर किशोर को हाथ बांधकर काफी देर लटकाए रखा गया। मौके पर मौजूद किसी ग्रामीण ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।

दो आरोपी पहुंचे हवालात और 2 फरार…

थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि किशोर के पिता की तहरीर पर गांव के सलीम पुत्र बदलू, भूरे पुत्र इकबाल, इंतजार पुत्र मुन्ना व नवी वारिस पुत्र असलम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सलीम व भूरे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।

सजा के वक्त तमाशबीन बने रहे ग्रामीण…

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिस वक्त किशोर को सजा दी जा रही थी कि उस वक्त तमाशबीन ग्रामीण यहां मौजूद थे। किसी ने किशोर को बचाने का प्रयास नहीं किया। किशोर कहता रहा कि उसने मोबाइल चोरी नहीं किया है, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो हर कोई इस हरकत की निंदा करने लगा। इसे तालिबानी सजा करार दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल चोरी के मामले की सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए थी। पुलिस अपने स्तर से जांच-पड़ताल करती तो यह नौबत नहीं आती।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000