“मुलाकात अगर मौत है तो मिलवाओ हमसे” गाने के डायलॉग पर महिला सिपाही ने वर्दी में इंस्‍टाग्राम पर बनाया रील सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बहराइच। सोशल मीडिया में खुद को फेमस और लाइक कमेंट बढ़ाने के चक्कर में पुलिसकर्मी अपनी हद पार कर रहे हैं। अब बहराइच में एक महिला सिपाही की वर्दी में फिल्मी गाने पर इंस्‍टाग्राम रील वायरल हुई है। वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने जांच के आदेश दिये हैं। जानकारी के मुताबिक डायल-112 में संगीता नाम की महिला सिपाही कार्यरत है। महिला सिपाही ने ‘मुलाकात अगर मौत है तो मिलवाओ हमसे’ गाने पर डायलॉग का एक रील बनाया है, जो अब वायरल है। महिला सिपाही के अलग-अलग अंदाज में एक्टिंग और डायलॉग बोलती हुई साफ नजर आ रही हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच की जा रही हैं। कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले ऐसा ही एक मामला प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया। यहां एक महिला सिपाही को वर्दी में इंस्‍टाग्राम रील वायरल हुई थी जिसके बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।

ड्यूटी टाइम में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुर्खियों में आई अमरोहा शहर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही वर्षा राठी पर भी कार्रवाई हुई थी। एसपी स्तर पर लाइन हाजिर हो चुकी वर्षा को एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने सस्पेंड कर दिया था। सोशल मीडिया का प्रयोग गरिमा के अनुसार हो और पुलिस की वर्दी में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल करने को डीआईजी शलभ माथुर ने गंभीरता से लिया। उन्होंने कप्तानों को पत्र लिखकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं होने के निर्देश दिए। कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग विभाग की गरिमा के अनुसार किया जाए। निर्देशों को सभी पुलिस कर्मियों को पढ़कर सुनाया भी जाए। इसके बाद भी वर्दी में वीडियो बनाकर पोस्ट की गईं तो संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं की जाएगी जो उन्हें अपनी विभागीय नियुक्ति के कारण प्राप्त हो।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000