भाषा पर सीएम योगी ने सपा पर जमकर किया प्रहार,कहा-अपने बच्चों को अग्रेज़ी पढ़ाएंगे,दूसरे के बच्चों को कठमुल्ला,मौलवी बनाएंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है।सत्र के पहले दिन सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया। सीएम योगी ने कहा कि मैं कहता हूं कि समाजवादी पार्टी का चरित्र इतना दोहरा हो गया है कि वे अपने बच्चों को अंग्रेजी पब्लिक स्कूलों में भेजते हैं,जबकि दूसरों के बच्चों को कहते हैं कि उन्हें गांव के स्कूलों में पढ़ना चाहिए,जहां उचित सुविधाएं भी नहीं हैं।यही उनका दोहरा मापदंड है।सीएम ने कहा कि आप हर अच्छे काम का विरोध करते हैं तो हम इसकी निंदा करते हैं।

सीएम योगी ने भाषा को लेकर भी सपा पर प्रहार किया। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अलग-अलग बोलियों भोजपुरी,अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को इस सदन में सम्मान मिल रहा है और हमारी सरकार इन सभी के लिए अलग-अलग अकादमियां बनाने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है।यह सभी हिंदी की उपभाषाएं हैं, यानी हिंदी की बेटियां हैं।

सीएम योगी ने कहा कि यह सदन केवल शुद्ध साहित्यिक और व्याकरण के विद्वानों के लिए नहीं है।अगर कोई हिंदी में धाराप्रवाह नहीं बोल सकता है तो उसे भोजपुरी,अवधी, ब्रज या बुंदेलखंडी भाषा में भी अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की ओर से अंग्रेजी को सदन की कार्यवाही में शामिल करने पर आपत्ति जताते हुए सीएम योगी ने कहा कि अपने बच्चों को अंग्रेजी मध्यम में पढ़ाएंगे और दूसरे को कहेंगे उर्दू पढ़ाओ,उन्हें कठमुल्ला और मौलवी बनाना चाहते हैं,लेकिन यह नहीं चलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि यह क्या बात हुई कि कोई भोजपुरी या अवधी न बोले और उर्दू की वकालत करे,यह बहुत अजीब बात है। सीएम ने कहा कि समाजवादियों का चरित्र इतना दोहरा हो गया है कि वे अपने बच्चों को पब्लिक स्कूल में भेजेंगे जबकि दूसरों के बच्चों को कहेंगे कि गांव के स्कूल में पढ़ने के लिए संसाधन नहीं हैं,यह उनका दोहरा मापदंड है।

सीएम योगी ने कहा कि हम अभिनंदन करते हैं कि इन बोलियों को सम्मान मिले, इसके लिए हमने कई अकादमियों का गठन भी किया है।आज दुनिया में भारत के प्रवासी जो मॉरीशस और फिजी जैसे देशों में रह रहे हैं यही अवधी भाषाई लोग हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000