एक लाख का इनामी बदमाश मनोज आसे की पुलिस से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

नोएडा । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित माफिया और एक लाख के इनामी बदमाश सहित चार कुख्यात बदमाशों को जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान आज भिन्न-भिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक लाख रुपए के इनामी बदमाश के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि थाना कासना पुलिस ने आज शाम को एक सूचना के आधार पर एक मुठभेड़ के दौरान आजाद सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गांव इमिलिया तथा संजय पुत्र जयपाल निवासी समसपुर दनकौर को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक लाल रंग की कार तथा अवैध हथियार आदि बरामद किया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि उनके साथ एक थार कार गाड़ी चल रही थी, जिसमें कुख्यात माफिया मनोज उर्फ आसे जो कि शासन द्वारा चिन्हित माफिया है और इसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित है, अपने एक साथी के साथ भाग गया है। डीसीपी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने थार में सवार बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू की।
उन्होंने बताया कि स्वाट  टीम प्रभारी यतेंद्र कुमार सिंह और थाना बीटा-2 पुलिस ने शुक्रवार की रात को एक मुठभेड़ के दौरान कुख्यात माफिया मनोज उर्फ आसे तथा जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मनोज के पैर में लगी है। डीसीपी ने बताया कि इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मनोज आसे के ऊपर पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र रखने, गैंगस्टर एक्ट, लूटपाट सहित 19 मामले दर्ज है। इसने पूर्व में  यूपी एसटीएफ के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलाई थी। जिससे एसटीएफ के अधिकारी बाल-बाल बचे थे। यह बदमाश पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दुर्दांत अपराधी है। यह ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित कई कंपनियों से मोटी रकम रंगदारी के रूप में वसूलने के लिए कई बार चर्चाओं में आ चुका है। कुछ समय पूर्व कासना में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद यह चर्चाओं में आया था। इसके ऊपर हत्या के कई मामले दर्ज हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000