बीएसए प्रतापगढ़ के कार्यालय में तैनात बीईओ पट्टी का फरमान: शिक्षिकाएँ हर साल बदल-बदल कर व्रत का अवकाश न लें

प्रतापगढ़। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पट्टी का एक आदेश जिले में तीखी प्रतिक्रिया का कारण बन गया है। आदेश के अनुसार महिला शिक्षिकाएँ हर वर्ष केवल एक ही धार्मिक अवकाश लें। यदि किसी शिक्षिका ने पिछले वर्ष जीवित्पुत्रिका व्रत पर अवकाश लिया है तो इस वर्ष अहोई अष्टमी पर अवकाश नहीं ले सकतीं। आदेश में लिखा गया है कि महिलाएँ “बदल-बदल कर व्रत का अवकाश नहीं लें।”

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत और अहोई अष्टमी व्रत में महिला शिक्षिकाएं कोई एक व्रत का अवकाश ले सकती हैं, परंतु पिछले वर्ष लिए अवकाश के अनुसार इस वर्ष भी उसी व्रत पर अवकाश लेने को विवश किया जा रहा है।

कानूनी जानकारों ने इस आदेश को संविधान के अनुच्छेद 14, 15(3), 21 और 25 का सीधा उल्लंघन बताया है। उनका कहना है कि यह न केवल समानता और स्वतंत्रता के अधिकारों पर प्रहार है, बल्कि महिलाओं की धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत निर्णय की स्वतंत्रता को भी सीमित करता है।

शिक्षिकाओं ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि व्रत आस्था और श्रद्धा का विषय है, जिसे किसी अधिकारी के आदेश से नहीं बाँधा जा सकता। उन्होंने इस आदेश को “धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रशासनिक अंकुश” बताया है।

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदेश अधिकार-सीमा से परे (Ultra Vires) है और इसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है। जिला प्रशासन तत्काल इस आदेश की जांच करे और सुनिश्चित करे कि कोई अधिकारी नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप न करे।

कुछ वर्ष पूर्व किसी जनपद में एक मुस्लिम शिक्षिका ने करवाचौथ व्रत का अवकाश लिया था तो बीएसए ने एक दिन का वेतन रोक दिया था। जिस पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बीएसए को कड़ी फटकार लगाई थी और मुस्लिम शिक्षिका का वेतन बहाल कर दिया था। तब से मुस्लिम महिलाएं भी हिन्दू को मिलने वाले व्रत पर अवकाश पर रहती हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी पट्टी के रवैए को देखकर लगता है कि कहीं वह ईद, बकरीद और मुस्लिम त्यौहारों पर हिंदू शिक्षकों के लिए विद्यालय खोलने का फरमान न जारी कर दें तथा गुड फ्राइडे और क्रिसमस की छुट्टी ही बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों से समाप्त कर दें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000